Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
उत्तराखण्ड

समान नागरिक संहिता के ड्राफ्ट रिपोर्ट को फाइनल करने में आई तेजी, ये दस्तावेज होंगे हिस्सा

आकाश ज्ञान वाटिका, 09 जुलाई 2023, रविवार, देहरादून। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के ड्राफ्ट रिपोर्ट को फाइनल करने की सरगर्मी तेज हो गई है। इस पर विशेषज्ञों की समिति की आज, रविवार को महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसमें रिपोर्ट के साथ सिफारिशों के सापेक्ष दस्तावेज व अनुबंध (एनेक्जर) भी संलग्न किए जायेंगे। ये दस्तावेज रिपोर्ट का हिस्सा होंगे। माना जा रहा है कि समिति उत्तराखंड सरकार को 15 जुलाई तक रिपोर्ट सौंप सकती है। इस बारे में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पहले ही कहा है कि समिति जैसे ही रिपोर्ट सौंपेगी, हम सांविधानिक प्रक्रिया शुरू कर देंगे और जल्द से जल्द यूसीसी को प्रदेश में लागू कराने का प्रयास करेंगे।

इस बीच देहरादून में शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर विशेषज्ञ समिति की अब तक की प्रगति के बारे में राज्यपाल को जानकारी दी। उन्हें बताया कि समिति ने ड्राफ्ट तैयार कर लिया है और वह शीघ्र रिपोर्ट सौंप देगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड राज्य के विकास से संबंधित विषयों, नई दिल्ली में प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री व अन्य केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात और उनके समक्ष उठाए गए राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों के बारे में जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि सीएम ने सरकारी व निजी भूमि पर लाए जा रहे अध्यादेश समेत राज्य के ज्वलंत राजनीतिक व समसामयिक विषयों पर चर्चा की।

राज्यपाल से मुख्यमंत्री की मुलाकात के सियासी मायने भी टटोले जा रहे हैं। सियासी हलकों में इस भेंट के जरिये कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं ने एक फिर जोर पकड़ा है। हालांकि, मुख्यमंत्री से जुड़े सूत्रों ने इस मुलाकात को पूरी तरह से शिष्टाचार भेंट बताया, लेकिन धामी के नई दिल्ली दौरे के बाद से तेज हुई कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं का बाजार फिर से गरमा उठा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!