Breaking News :
>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

विधानसभा निर्वाचन नामावली का विशेष पुनरीक्षण-2020 कार्यक्रम के सम्बन्ध में जनपद के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ सहायक निर्वाचन अधिकारी ने की बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 दिसम्बर 2020, सोमवार, देहरादून (जि.सू.का.)। भारत निर्वाचन आयोग के नियत कार्यक्रमानुसार विधानसभा निर्वाचन नामावली का 1 जनवरी 2021 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष पुनरीक्षण-2020 कार्यक्रम की अध्यावाधिक स्थिति एवं प्रगति के सम्बन्ध में जनपद के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ सहायक निर्वाचन अधिकारी पी.एस. रावत की अध्यक्षता में जिला निर्वाचन कार्यालय में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी राजनैतिक दलों का आगामी 12-13 दिसम्बर को विशेष निर्वाचन मतदाता सूची पंजीकरण अभियान के अन्तर्गत अपने स्तर पर से भी लोगों को मतदात सूची में अधिक से अधिक नामांकन करवाने तथा मतदाता सूची में किसी भी प्रकार के संशोधन करने के सम्बन्ध में शीघ्रता से आवेदन प्रस्तुत करने के सम्बन्ध में लोगों को प्रेरित करने को कहा है।

बैठक में सभी सामान्य लोगों से आग्रह किया गया है कि जो व्यक्ति 1 जनवरी 2021 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर लेगा, वह अनिवार्य रूप से मतदाता सूची में अपना नामांकन करवायें। कोई भी व्यक्ति सम्बन्धित क्षेत्र के बी.एल.ओ. के माध्यम से अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय के समन्वय से मतदाता सूची में नाम पंजीकरण और नाम, विधानसभा स्थान अथवा किसी भी प्रकार के संशोधन सम्बन्धित औपचारिकताओं को ठीक करवा सकता है। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए अथवा किसी प्रकार की सहायता के लिए टोल फ्री नम्बर 0135-1950 अथवा दूरभाष संख्या 0135-2624216 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

इस दौरान बैठक में सीपीआई (एम) से अनन्त आकाश, कांग्रेस से अरूण कुमार शर्मा, भाजपा से सुभाष बलियान तथा बसपा से पवन दधवाला उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!