Breaking News :
>>कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित>>मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित>>04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली>>दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार>>हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत>>28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना>>मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन>>देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद>>विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग>>नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल>>ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा>>राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील>>बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल>>स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान>>जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण>>जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं>>दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय>>सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास>>मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
उत्तराखण्डदेशदेहरादून

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर चारों धामों में हुई विशेष पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री धामी ने दी प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनायें, कहा : ‘उत्तराखंड से है विशेष लगाव‘

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 17 सितम्बर 2025, देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर बुधवार को उत्तराखंड के चारों धामों के साथ ही प्रमुख तीर्थ स्थलों पर विशेष पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर तीर्थ पुरोहितों और श्रद्धालुओं ने प्रधानमंत्री की लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

बदरीनाथ धाम में बीकेटीसी पदाधिकारियों की मौजूदगी में विशेष हवन का आयोजन किया गया, जिसमें पुरोहितों ने भगवान बदरी विशाल से प्रधानमंत्री के मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। वहीं केदारनाथ धाम में महारुद्राभिषेक कर बाबा केदार से देश के नेतृत्वकर्ता के लिए आशीर्वाद मांगा गया।

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों की उपस्थिति में विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई। इस दौरान तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की प्रतिष्ठा वैश्विक स्तर पर बढ़ी है और चार धामों में हुए विकास कार्य उनके व्यक्तिगत प्रयासों का परिणाम हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है और राज्य के लोग भी उनके प्रति गहरी श्रद्धा और सम्मान रखते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!