Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्डदेहरादून

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका के लिए शिव मंदिर में की गई विशेष पूजा अर्चना

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 10 मई 2023, ऋषिकेश/देहरादून। तीर्थ नगरी के प्रसिद्ध स्वामी दयानंद आश्रम में क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका के लिए शिव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। पूजा का कोई विशेष कारण नहीं था, समय-समय पर उनके पारिवारिक मित्र इस परिवार की कुशलता और सफलता के लिए पूजा अर्चना कराते रहते हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का स्वामी दयानंद आश्रम से लगाव रहा है।

इस वर्ष 26 जनवरी को विराट और अनुष्का उत्तराखंड यात्रा पर आए थे। 31 जनवरी को वह दयानंद आश्रम पहुंचे थे। यहां विभिन्न अनुष्ठान में शामिल होने के बाद अगले रोज वह यहां से वापस लौट गए थे।

मंगलवार को क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका के लिए दयानंद आश्रम में विशेष धार्मिक अनुष्ठान किया गया। इस दौरान भगवान शिव की आरती भी की गई। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंडितों ने वामिका के जन्म नक्षत्र को लेकर पूजा-अर्चना की। वामिका की खुशहाली और उन्नति की कामना की गई।

आश्रम के महाप्रबंधक गुणानंद रयाल ने बताया कि यह व्यक्तिगत आयोजन था। वामीका का जन्मदिन हालांकि जनवरी माह में आता है। लेकिन, उनके पारिवारिक सदस्य समय-समय पर यहां पूजा कराने के लिए अपना आग्रह आश्रम को भेजते रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!