Breaking News :
>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं>>जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी कांग्रेस: डॉ. हरक सिंह रावत>>एसपी ऋषिकेश ने किया रायवाला कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण>>मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित>>17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”>>धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की बधाई – भेंट स्वरुप, कविता : “एक मुसाफिर लिए तिरंगा”

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 सितम्बर 2020, गुरुवार।

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनायें 

[box type=”shadow” ]एक मुसाफिर घूम रहा है दिल में हिंदुस्तान लिए

एक हाथ में लिए तिरंगा दूजा वेद कुरान लिए ।
एक मुसाफिर घूम रहा है दिल में हिंदुस्तान लिए ।।

जन-हित निज सर्वस्व छोड़ जो देश-देश में भटक रहा,
जाता उसी देश में जिसमें काम हमारा अटक रहा ।
बना रहा है दोस्त सभी को, भारत भू के उपवन का,
सब पर रंग चढ़ा देता है, तीन रंग के जन गण का ।
मन से कर्म बचन मय वाणी, एक नयी पहचान लिए ,
एक मुसाफिर घूम रहा है दिल में हिंदुस्तान लिए।।१।।

तिमिर गुफा से ले भारत को, दीप शिखा चढ़ने वाला,
सपने सवा अरब जन गण की, आँखों में गढ़ने वाला ।
दुनियाँ को सदमार्ग दिखाता, मंत्र ज्ञान और दर्शन का,
भारत को बतलाता है वो, सच्चा केंद्र निवेषण का।।
द्वार सभी के लिए खुले हैं, मैत्री के प्रतिमान लिए,
एक मुसाफिर घूम रहा है दिल में हिंदुस्तान लिए।।२।।

मंद मंद उठ रही हवा अब, भारत माता के बल की ,
विभा नर्मदा कावेरी की, गंगा यमुना के जल की।
शक्ति प्रदर्शन ध्येय नहीं है, वो उत्थान चाहता है,
अपनी भारत माता की दुनियाँ में शान चाहता है।
क्षमा शीलता करुणा के संग भारत का सम्मान लिए,
एक मुसाफिर घूम रहा है दिल में हिंदुस्तान लिए ।।३।।

हुआ नहीं जो अभी यहाँ, अब भारत में संभव होगा,
आसमान से बातें करता, भारत का वैभव होगा।
तप कर ये सोना निकला है, भ्रष्टाचार मिटाने को,
शादियों से खोयी ताकत को वापस घर में लाने को।
“हलधर” ने कविता लिख दी, दिनकर सा रूप विधान लिए,
एक मुसाफिर घूम रहा है दिल में हिंदुस्तान लिए ।।४ ।।

[/box]

[box type=”shadow” ]

साभार : कविवर जसवीर सिंह “हलधर”
             ए-30, एम डी डी ए कॉलोनी,
             चन्दर रोड, डालनवालान देहरादून।
             मो० : 9897346173

 

[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!