Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कोरोना से बचाव के लिए जीवाणुओं और कीटाणुओं का खात्मा करने वाली खास मशीन लॉन्च

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 नवम्बर 2020, मंगलवार, देहरादून। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के प्रदेश में लगातार मामले सामने आ रहे हैं। जिसे देखते हुए एक कंपनी ने कोरोना व वायु जनित बीमारियों के बचाव के लिए 99.99 प्रतिशत प्रमाणिकता के साथ आरपी 3302 मशीन की लॉन्चिंग की। कंपनी का दावा है कि यह मशीन कोरोना वायरस समेत अन्य वायु जनित बीमारियों को रोकने के लिए प्रमाणिकता के साथ अधिक सरल और सक्षम है।

मंगलवार को लैंसडाउन चौक स्थित एक रेस्टोरेंट में कंपनी ने आरपी 3302 मशीन लॉन्च की। इस दौरान कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह मशीन बाइपोलर है, जो आयो नाइजिंग तथा रियलटाइम मॉनिटरिंग करती है। मशीन की खूबियां बताते हुए कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर ने बताया कि सिंगापुर में निर्मित आरपी 3302 मशीन भारत के उच्च संस्थान बीएचयू आईसीएमआर से प्रमाणित है। उन्होंने बताया कि ये मशीन अनेक प्रकार के जीवाणुओं और कीटाणुओं के खात्मे के लिए प्रयोग की जाती है। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के दौर में इस मशीन की मदद से संक्रमण तथा वायु जनित अनेक बीमारियों से 99.99 प्रतिशत प्रमाणिकता के साथ बचाव किया जा सकता है। इसमें किसी प्रकार के केमिकल व अन्य किसी फिल्टर की आवश्यकता नहीं पड़ती और न ही इसके रख-रखाव में कोई परेशानी खड़ी होती है। कंपनी के प्रतिनिधियों का दावा है कि आयोनाइजिंग मशीन होने के कारण इस मशीन का प्रयोग करने पर किसी यूवीसी मशीन, एयर प्यूरीफायर, सैनिटाइजर और किसी भी प्रकार के केमिकल का प्रयोग नहीं करना पड़ता। इसके कार्य क्षेत्र के अंदर आने वाले कोरोना तथा अन्य वायु जनित बीमारियों से पीड़ित व्यक्ति की सांसों द्वारा वायरस छोड़ने पर उन वायरस को खत्म कर देती है। कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि इस मशीन को लेकर राज्य सरकार के सभी संस्थानों व कार्यालयों से भी बातचीत कर उनके साथ भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!