Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने ₹108.84 करोड़ की 15 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास>>क्रॉप कटिंग प्रयोग में ग्रामीणों के साथ खेत में उतरीं जिलाधिकारी>>सीएम धामी बोले- उत्तराखंड की जनता चाहती है स्थायित्व और विकास>>खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता- रेखा आर्या>>कोटद्वार के बालागंज-लूथापुर में 2.47 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास>>TMC नाम-चिह्न विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से मांगी अंतिम फैसले की समयसीमा>>ट्रंप के फैसले को कोर्ट का झटका, सीएनएन समेत तीनों मीडिया संस्थानों की व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल>>CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की, 48 घंटे में कदम नहीं उठाने पर आंदोलन की चेतावनी>>पर्वतारोहियों का साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी- मुख्यमंत्री>>टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेषन के रूप में विकसित करने को लेकर मुख्य सचिव ने ली बैठक>>NEET UG फर्जी दस्तावेज मामले में एक और गिरफ्तारी, एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 5.58 लाख रुपये बरामद>>दिशा सालियान केस में पिता सतीश आज CBI को सौंपेंगे अहम सबूत, आरोपितों से जल्द पूछताछ की मांग>>हर बार खाना खाने के बाद क्यों फूल जाता है पेट? जानिए गैस बनने की असली वजह>>कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग और M3M फाउंडेशन के बीच हुआ एमओयू>>लंबित वादों की अब होगी स्मार्ट मॉनिटरिंग, डीएम ने सॉफ्टवेयर सिस्टम विकसित करने के दिए निर्देश>>इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर जी9’ का ‘अफसाना बनाया आपने’ सॉन्ग हुआ रिलीज>>यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा- चलती बस में लगी भीषण आग, नौ यात्रियों की मौत>>निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- जिलाधिकारी>>‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ>>रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
उत्तराखण्डपर्यावरणरुद्रप्रयाग

नगर पंचायत केदारनाथ एवं सुलभ इंटरनेशल के पर्यावरण मित्रों द्वारा गोल चौराहे से हिमलोक टेंट काॅलोनी के गेट तक चलाया गया विशेष सफाई अभियान

सफाई अभियान के दौरान लगभग ढाई क्विंटल प्लास्टिक कचरा 30 थैलों में एकत्रित किया गया।

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 09 जून 2023, रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों को साफ-स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला पंचायत, नगर पालिका, नगर पंचायतों एवं सुलभ इंटरनेशनल को अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों को साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर कोई परेशानी एवं असुविधा न हो।

अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत केदारनाथ चंद्रशेखर चौधरी ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नगर पंचायत केदारनाथ एवं सुलभ इंटरनेशल के पर्यावरण मित्रों द्वारा संयुक्त रूप से गोल चौराहे से हिमलोक टेंट काॅलोनी (जीएमवीएन) के गेट तक मार्ग किनारे तथा मंदाकिनी नदी के तटों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि सफाई अभियान के दौरान लगभग ढाई क्विंटल प्लास्टिक कचरा 30 थैलों में एकत्रित किया गया।

उन्होंने अवगत कराया कि सफाई अभियान के साथ ही गंदगी फैलाने पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए अब तक 64 व्यक्तियों का चालान किया गया तथा 36700 रुपए की धनराशि अर्थदंड के रूप में वसूल की गई। उन्होंने बताया कि रूटीन सफाई व्यवस्था के साथ ही विशेष स्वच्छता अभियान के तहत आज दूसरे दिन भी हिमलोक टेंट काॅलोनी (जीएमवीएन) के गेट तक मार्ग किनारे तथा मंदाकिनी नदी के तटों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

सफाई अभियान का नेतृत्व सेक्टर प्रभारी सफाई व्यवस्था चंद्रकांत भट्ट ने किया तथा सफाई अभियान में प्रभारी पर्यावरण पर्यवेक्षक नगर पंचायत मुकेश, श्रवण कुमार आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!