Breaking News :
>>स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया गरमपानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण>>ज्यादा सोया चाप खाना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>एनआईसी के आधुनिकीकरण से प्रशासनिक सेवाओं में आएगी तेजी- डीएम>>शुभेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने असम के हाथीकुली चाय बागान का किया अवलोकन>>स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल का किया औचक निरीक्षण>>संजय दत्त की आगामी फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज>>महाराणा प्रताप की जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने किया उन्हें याद >>मुख्यमंत्री धामी ने जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ का किया औचक निरीक्षण>>एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील>>सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल होगा शपथ ग्रहण>>“ऑपरेशन प्रहार”- अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार>>मेधावी छात्राओं की बड़ी संख्या बेटियों की प्रगति का प्रमाण- रेखा आर्या>>‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ की रिलीज डेट का ऐलान, 29 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>मुख्यमंत्री धामी ने श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड अस्पताल का किया लोकार्पण>>दिव्यांगजनों के लिए वरदान बना डीडीआरसी, सैकड़ों को मिला लाभ>>राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, 30 मई अंतिम तिथि>>कानून का दुरुपयोग कर निर्दोषों को फंसाने वालों के विरुद्ध होगी कठोरतम कार्यवाही- कुसुम कण्डवाल>>उच्च शिक्षा विभाग में उत्तर-पुस्तिकाओं का होगा डिजिटल मूल्यांकन- डाॅ. धन सिंह रावत>>एमडीडीए का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माणों पर चला सीलिंग अभियान, पटेलनगर–देहराखास में दो निर्माण सील
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

‘राष्ट्रीय प्रेस दिवस’ का उद्देश्य : पत्रकारों को सशक्त बनाने के साथ ही प्रेस की स्वतन्त्रता को बनाये रखना

[highlight]राष्ट्रीय प्रेस दिवस, प्रेस की स्वतंत्रता के साथ ही जिम्मेदारियों का हमें अहसास कराता है।[/highlight]

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 नवम्बर 2020, सोमवार। राष्ट्रीय प्रेस दिवस, प्रेस की स्वतंत्रता के साथ ही जिम्मेदारियों का हमें अहसास करता है। भारतवर्ष में एक स्वतंत्र और जिम्मेदार प्रेस की मौजूदगी पिछले पचास से ज्यादा दशकों से है। भारत में आजादी के आंदोलन में प्रेस की अहम् भूमिका थी। प्रेस ने बहुत जिम्मेदारी के साथ जनता की आवाज बुलंद की तथा बिना भय और लोभ-लालच के अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया। महात्मा गाँधी से लेकर लोकमान्य तिलक, गणेश शंकर विद्यार्थी, लाला लाजपत राय, डॉ० राजेन्द्र प्रसाद, महावीर प्रसाद द्विवेदी, वियोगी हरि और डॉ० राम मनोहर लोहिया जैसे पत्रकारों का नाम हम बहुत सम्मान से लेते हैं। उन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से देशवासियों दिल और दिमाग में आजादी के आंदोलन का जज्बा भर दिया था।

प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा एवं पत्रकारिता में उच्च आदर्श कायम करने के उद्देश्य से प्रथम प्रेस आयोग ने देश में एक प्रेस परिषद की कल्पना की थी, जिसके फलस्वरूप 4 जुलाई, 1966 को देश में एक प्रेस परिषद की स्थापना की गई तथा लगभग चार महीने उपरान्त 16 नवम्बर, 1966 से इस प्रेस परिषद ने अपना विधिवत कार्य करना प्रारम्भ किया। 16 नवम्बर, 1966 से लेकर अब तक प्रतिवर्ष 16 नवम्बर का दिन ‘राष्ट्रीय प्रेस दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। ‘राष्ट्रीय प्रेस दिवस’ का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को सशक्त बनाने के साथ प्रेस की स्वतन्त्रता को बनाये रखना है।

धीरे-धीरे आज पत्रकारिता का क्षेत्र इतना व्यापक हो चूका है की कोई भी एवं किसी भी तरह का क्षेत्र इसकी पकड़ से अछूता नहीं है। पत्रकारिता जन-जन तक सूचनात्मक, शिक्षाप्रद एवं मनोरंजनात्मक संदेश पहुँचाने का एक त्वरित माध्यम है। मीडिया को ‘समाज का दर्पण’ कह्या जाता जाता है। चाहे समाचार पत्र हों, न्यूज़ चैनल चैनल या फिर सोशल मीडिया पोर्टल्स, सभी सभी का लक्ष्य सत्य एवं स्पष्ट घटना / न्यूज़ को समाज के कोने कोने तक पहुँचना एवं जन-मुद्दों को घर-घर तक पहुँचना है, इसीलिए सभी समाज के दर्पण होते हैं।

भारतीय मीडिया ने अखबार तथा रेडियो के दिनों से लेकर वर्तमान युग में टेलीविजन और सोशल मीडिया तक एक लंबा सफर तय किया है। मीडिया को लोकतंत्र का “चौथा स्तम्भ” माना गया है जो सरकार और देश के नागरिकों के बीच एक श्रृंखला के रूप में कार्य करते हैं। मीडिया पर लोगों को विश्वास होता है।
समाज को मीडिया से काफी उम्मीदें होती हैं। अतः मीडिया कर्मियों को भी चाहिए कि वह हमेशा लोगों के विश्वास पर खरे उतरकर एक सत्य, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के जज़्बे को बुलंद रखें।

[highlight]“राष्ट्रीय प्रेस दिवस” के उपलक्ष में समस्त मीडिया जगत से जुड़े सम्मानित जनों को बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनायें। आप हमेशा सुखी, स्वस्थ्य एवं समृद्ध रहें एवं अपनी लेखनी के माध्यम से लम्बे समय तक सामाजिक हितों के लिए कार्य करते रहें, यहीं कामना करते हैं।”[/highlight]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!