Breaking News :
>>जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें>>गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री>>देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह>>ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये>>शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट>>मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण>>अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट>>कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन>>‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

आई हजारों आफतें, मैं कभी झुका नहीं, मैं कभी रुका नहीं, मैं उत्तराखण्ड हूँ ……………..

आकाश ज्ञान वाटिका, १६ सितम्बर, २०२०, बुधवार।

मैं उत्तराखंड हूँ …….

[box type=”shadow” ]

आई हजारों आफतें, मैं कभी झुका नहीं, मैं कभी रुका नहीं, मैं उत्तराखण्ड हूँ।
लड़ रहा कोरोना से, सजग हूँ, सशक्त हूँ, सतर्क हूँ, मैं तैयार हूँ, हाँ मैं उत्तराखण्ड हूँ।।

 [/box]

उत्तर भारत में स्थित राज्य उत्तराखण्ड, का निर्माण 9 नवम्बर 2000 को कई वर्षों के आन्दोलन के पश्चात भारत गणराज्य के सत्ताइसवें राज्य के रूप में हुआ। सन 2000 से 2000 तक यह राज्य ‘उत्तरांचल’ नाम से जाना जाता था। जनवरी 2007 में स्थानीय लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य का आधिकारिक नाम बदलकर “उत्तराखण्ड” कर दिया गया। राज्य की सीमाएँ उत्तर में तिब्बत, पूर्व में नेपाल, पश्चिम में हिमाचल प्रदेश और दक्षिण में उत्तर प्रदेश से लगी हैं। सन 2000 में नए राज्य ‘उत्तरांचल’ के रूप में गठन से पूर्व यह उत्तर प्रदेश का एक भाग था।

देहरादून, उत्तराखण्ड की राजधानी है तथा गैरसैण ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया गया है। राज्य का उच्च न्यायालय (High Court) नैनीताल में स्थित है।
देवों की इस धरा में चार-धाम सहित अनेक देवी-देवताओं के प्रसिद्ध मन्दिर हैं। हरि का द्वार हरिद्वार सहित अनेकों तीर्थस्थल यहाँ पर स्थित हैं। सुहावने मौसम, खूबसूरत वादियों के कारण देवभूमि उत्तराखंड में वर्ष पर्यन्त पर्यटकों का ताँता लगा रहता है। अपनी अनुपम संस्कृति, कला एवं तीज-त्योहारों के लिए उत्तराखंड देश ही नहीं विदेशों में भी जाना जाता है।

भारत की सबसे बड़ी नदियों गंगा और यमुना के उद्गम स्थल क्रमशः गंगोत्री और यमुनोत्री तथा इनके तटों पर बसे वैदिक संस्कृति के कई महत्त्वपूर्ण तीर्थस्थान हैं।

यहाँ के लोगों का रहन-सहन अत्यंत सौम्य, सरल, व्यावहारिक एवं संस्कारिक है, लेकिन लोग साहसी हैं। यहाँ के अधिकांश युवा देशसेवा को अपनी कर्मस्थली चुनते हैं, इसीलिए भारतीय सशस्त्र सेनाओं में हैं।

देवभूमि उत्तराखण्ड की भौगोलिक परिस्थितियाँ काफी कठिन हैं। पहाड़ों में पुरुषों के साथ साथ महिलायें भी कठिन परिश्रम करती हैं। यहाँ के लोगों ने विषम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण अनेकों आपदाओं का सामना किया हैं लेकिन हर परिस्थिति में हिम्मत के साथ काम किया है तथा हमेशा सफलता हाँसिल की है।

आज सम्पूर्ण विश्व के सामने एक अघोषित चुनौती, कोरोना के रूप में खड़ी है, देवभूमि उत्तराखंड भी इस चुनौती का सामना कर रही है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी होती जा रही है। देवभूमि के लोग इस चुनौती का सामना भी, अपनी जीवन शैली में परिवर्तन करते हुए कर रहे हैं और अवश्य ही हम मिलकर कोरोना से जीत हाँसिल करेंगे। सरकार व प्रशासन द्वारा कोविड-19 की इस वैश्विक महामारी से निज़ात पाने के लिए प्रयासरत है। हम सभी को शासन प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन कर, मिलकर एवं अपनी जीवन शैली में परिवर्तन कर खुद भी इस महामारी से बचना है एवं अन्य लोगों को भी बचाना है। हम सभी की यही सोच होनी चाहिए, मिलकर हम अवश्य ही कोरोना को हरायेंगे।

[box type=”shadow” ]

[/box]

[box type=”shadow” ]कोरोना संक्रमण से बचने के लिए:

  • शासन-प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।
  • मास्क का प्रयोग करें।
  • सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें (दो गज की दूरी बनाये रखें)।
  • आरोग्य सेतु एप्प का उपयोग करें।
  • जब आवश्यक हो तभी बहार निकालें। भीड़-भाड़ वाली जगहों में अनावश्यक जाने से बचें।
  • नाक, मुँह व आखों को हाथों से नहीं छुयें।
  • किसी भी प्रकार के सामान को घर में लाते हैं तो पहले उसे ठीक से धोकर रखें / उपयोग में लायें। यहाँ तक कि फल, सब्जी व दूध को जिस थैली/पन्नी में लाते हैं, पहले उसको ठीक से पानी से धोयें तथा फिर अपने हाथों को भी धोकर सैनिटाइज करें।
  • यदि आपको लगता है कि आप किसी ऐसे क्षेत्र, जहाँ पर कोरोना संक्रमण की शंका हो, से आकर अपने घर में प्रवेश कर रहे है तो घर के अंदर प्रवेश करते ही पहले अपने हाथों को सैनिटाइज करें फिर अच्छी तरह से हाथ, पॉव, मुँह धोकर, पुनः हाथों को सैनिटाइज करें। यदि आवश्यकता हो तो नहाकर कपड़ो को धो डालें तथा घर के गेट, हैंडिल व रेलिंग आदि को सैनिटाइज करें।
  • हाथों को बार-बार धोते रहें एवं सैनीटाइज़ करें।
  • काढ़ा, गरम चाय एवं गरम पानी का सेवन करें।
  • शरीर की रोगो से लड़ने की क्षमता को बढ़ायें।
  • नियमित रूप से व्यायाम करें।
  • शरीर में ऑक्सीजन के स्तर को जाँचते (monitor) रहें।[/box]

[highlight]आइये ! हम सब मिलकर कोरोना को हरायेंगे।[/highlight]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!