Breaking News :
>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
सम्पादकीय

स्पेन : जनादेश का सबक

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 28 जुलाई 2023, देहरादून। अगर सरकारें कुछ ऐसी पहल करें, जिनसे जनता को राहत मिले, तो उसके समर्थक उसे बचाए रखने में अपना हित समझने लगते हैँ। साचेंज सरकार ने न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने से लेकर कई खास काम अपने कार्यकाल में किए। कोरोना काल में उसने कुछ अनोखी योजनाएं लागू कीं।

स्पेन में रविवार को हुए आम चुनाव की पृष्ठभूमि ऐसी थी कि पांच दशक में वहां पहली धुर दक्षिणपंथी पार्टी के सत्ता में हिस्सेदार बनने की चर्चाएं लगातार हावी रहीं। ढाई महीने पहले देश में हुए स्थानीय चुनावों में 12 में से नौ क्षेत्रों में दक्षिणपंथी पीपुल्स पार्टी (पीपी) और धुर दक्षिणपंथी वॉक्स पार्टी को भारी कामयाबी मिली। इससे हिले सोशलिस्ट प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने साल भर पहले संसदीय चुनाव कराने का फैसला कर लिया। अब आए चुनाव नतीजों से साफ है कि उनका ये दांव कामयाब रहा।

विपक्षी कंजरवेटिव पीपी हालांकि अपनी सीटें बढ़ाने में सफल रही, लेकिन वह बहुमत से बहुत दूर रह गई। संभावना जताई गई थी कि पीपी को अगर अपना बहुमत नहीं मिला, तो वॉक्स पार्टी के साथ मिलकर सरकार बनाने की स्थिति में वह होगी। लेकिन ये सूरत भी नहीं बनी है, क्योंकि 2019 के चुनाव की तुलना में वॉक्स पार्टी की सीटों और वोट प्रतिशत में काफी गिरावट आ गई है। दूसरी तरफ सोशलिस्ट पार्टी को दो ज्यादा सीटें मिलीं, जबकि उसकी सहयोगी वामपंथी सुमार पार्टी अपनी 31 सीटों की रक्षा करने में सफल रही। कुछ छोटे वामपंथी दलों का समर्थन सोशलिस्ट पार्टी को मिलने की संभावना है, जिससे 350 सदस्यीय सदन में उसकी 172 सीटें हो जाएंगी। अगर साचेंज पांच सीटें हासिल करने वाली कैटोलिनिया राज्य की एक अलगाववादी पार्टी को सदन में मतदान से गैर-हाजिर रहने पर मनाने में सफल हो गए, तो संभव है कि वे प्रधानमंत्री पद पर लौट आएं। सबक यह है कि अगर सरकारें कुछ ऐसी पहल करें, जिनसे जनता को राहत मिले, तो उसके समर्थक उसे बचाए रखने में अपना हित समझने लगते है ।

सोशलिस्ट-सुमार गठबंधन सरकार ने न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने से लेकर जन-कल्याण के कई खास काम अपने कार्यकाल में किए। कोरोना काल में उसने लोगों को राहत देने की कुछ अनोखी योजनाएं लागू कीं। इसके अलावा धुर दक्षिणपंथ का भय दिखाने की उनकी चुनावी रणनीति भी प्रभावशाली रही। नतीजा यह है कि जिस समय पूरे यूरोप में धुर दक्षिणपंथ का फैलाव हो रहा है, स्पेन के मतदाताओं ने उसे एक हद से आगे नहीं बढ़ने दिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!