Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेश

हापुड़ में धरना प्रदर्शन और जुलूस निकालने की तैयारी में जुटे समाजवादी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 दिसम्बर 2020, सोमवार। 3 कृषि कानूनों को रद करने की मांग को लेकर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश समेत दर्जनभर राज्यों के किसानों का धरना-प्रदर्शन 12वें दिन में प्रवेश कर गया है। वहीं, सोमवार सुबह कृषि कानूनों के विरोध में धरना प्रदर्शन और जुलूस निकालने की तैयारी में जुटे समाजवादी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।  यह गिरफ्तारी फ्रीगंज रोड पर कचहरी के बाहर से हुई। इसके बाद जब बस में भरकर सपा कार्यकर्ताओं को ले जाने लगे तो जमकर नारेबाजी हुई।

नोएडा-दिल्ली यानी चिल्ला बॉर्डर को बंद कर दिया गया है। इसके बाद वाहन चालक डीएनडी के रास्ते दिल्ली जा रहे हैं, इससे डीएनडी पर भीषण जाम लगा है। इसमें एक एंबुलेंस भी फंसी है।

  • सोमवार सुबह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन दिल्ली सरकार की ओर से सिंघु बॉर्डर पर किए गए प्रबंधों का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने गुरु तेग बहादुर मेमोरियल में लंगर भवन व बॉर्डर पर शौचालयों का निरीक्षण किया। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं यहां सेवादार के तौर पर आया हूं।
  • बता दें कि किसानों के आंदोलन को आम आदमी पार्टी (आप) लगातार समर्थन दे रही है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने ट्वीट कर कहा कि किसान सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार सुनने को तैयार नहीं है। केंद्र सरकार टालमटोल करने के बजाय किसानों की मांगों को पूरा करे। राय ने कहा कि दिल्ली की सीमा पर अन्नदाता सड़कों पर रात गुजार रहे हैं, यह ठीक नहीं है।
  • वहीं, दिल्ली पुलिस ने शकरपुर इलाके में एनकाउंटर के बाद 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 2 पंजाब तो 3 जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं। ये सभी आतंकी संगठन बब्बर खालसा से जुड़े हैं और इनका कनेक्शन पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ से भी है। ये पांचों आतंकी आइएसआइ के इशारों पर वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे।
  • दिल्ली से यूपी और हरियाणा बॉर्डर पर हजारों की संख्या में जमा हैं। इसके चलते टीकरी बॉर्डर, सिंघु बॉर्डर के साथ दिल्ली-यूपी के दोनों बॉर्डर (गाजियाबाद और नोएडा) कई दिनों से सील हैं। इस बीच किसानों के आंदोलन के चलते धरना-प्रदर्शन को देखते हुए गौतमबुद्धनगर में धारा-144 लागू कर दी गई है।
  •  चिल्ला रेगुलेटर बार्डर पर धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन (भानु ) से जुड़े सदस्यों ने नोएडा-दिल्ली के बीच होने वाली आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति को बाधित करने की चेतावनी दी है। धरने पर बैठें किसानों का कहना है केंद्र सरकार उनकी मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। इसलिए अब उनके पास यही एक मात्र रहा है कि वह दिल्ली-नोएडा के प्रमुख बार्डर से होने वाली आवश्यक सेवा दूध, सब्जी, फल आदि की आपूर्ति को बाधित करके सरकार का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करें।
  • इससे पहले मुख्यमंत्री केजरीवाल के निर्देश पर शनिवार आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और विधायक राघव चड्ढा कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के बीच पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सेवादार बनकर किसानों को फल बांटे। राघव चड्ढा ने ट्वीट कर कहा कि रोजाना हम देख रहे हैं कि केंद्र सरकार बैठक कर रही है। किसानों की इतनी सरल मांगें हैं तो प्रतिदिन बैठक करने का क्या मतलब है? उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से केंद्र द्वारा प्रतिदिन बैठक की जा रही है, उससे केंद्र की नीयत पर सवाल खड़ा होता है। उन्होंने कहा कि केंद्र के नेता नीयत साफ रखें और देश के किसानों की बात मानें।
  • इस बीच रविवार को सिंघु बॉर्डर पर जमा हजारों किसानों के बीच पहुंचे  बॉक्सर बिजेंद्र सिंह ने केंद्र सरकार से तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो वह अपनी राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड वापस कर देंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!