Breaking News :
>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

दक्षिणी महानगर लक्ष्मण सिद्ध प्रखंड ने आयोजित किया विहिप का स्थापना दिवस कार्यक्रम

हिन्दु समाज को जागरूक करने की जरूरत, विहिप उत्तराखंड के प्रांत संगठन मंत्री अजय जी ने दिया एकता पर जोर

विहिप सामाजिक समरसता के माध्यम से हिन्दुओं को संगठित करने की दिशा में काम कर रही है : अजय जी

हिन्दू समाज को संगठित होना चाहिए ताकि समाज और देश के विकास को गति मिल सके : जय प्रकाश अमोला

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 अगस्त 2022, गुरुवार, देहरादून। विश्व हिन्दू परिषद उत्तराखंड प्रांत संगठन मंत्री अजय जी ने कहा है कि हिन्दू समाज को एकजुट होना चाहिए। उनके अनुसार एकता के लिए समाज में जागरूकता जरूरी है। विहिप हिन्दुओं को जागरूक करने का काम कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि हिन्दू समाज में अब जातिवाद का असर कम हो रहा है और धर्म के प्रति आस्था बढ़ी है।

प्रांत संगठन मंत्री हरिद्वार रोड स्थित अमोलाज रेस्तरां में विहिप स्थापना दिवस कार्यक्रम में मीडिया के साथ बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि विहिप इन दिनों स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसके तहत एक पखवाड़े तक विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विहिप सामाजिक समरसता के माध्यम से हिन्दुओं को संगठित करने की दिशा में काम कर रही है। इसके सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं। इसके बावजूद हिन्दुओं में अभी पूरी तरह से अपने धर्म को लेकर जागरूकता नहीं आई है। विहिप हिन्दू समाज को जागरूक करने में जुटा हुआ है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज में धीरे-धीरे जातिवाद का असर कम हो रहा है और हिन्दू समाज और हिन्दू राष्ट्र की भावना जोर पकड़ रही है। उन्होंने डेेमोग्राफिक चेंज को उत्तराखंड के लिए एक बड़ा खतरा बताया। उनके अनुसार राज्य सरकार ने डेमोग्राफिक चेंज रोकने के लिए पर्वतीय जिलों में सत्यापन अभियान चलाया है जो कि सराहनीय कदम है।

एक अन्य सवाल के जवाब में प्रांत संगठन मंत्री ने बताया कि नवम्बर माह से हितचिंतक अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत विहिप और बजरंग दल के सदस्यों की संख्या को बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सोशल मीडिया का प्रचार का एक अहम जरिया बताया और कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से लोग भ्रमित भी होते हैं और उनको प्रेरित भी किया जा सकता है।

जयप्रकाश अमोला बोले हिन्दू समाज को होना चाहिए संगठित

इस मौके पर मुख्य अतिथि जयप्रकाश अमोला ने कहा कि विहिप का प्रयास है कि हिन्दू समाज अपने अधिकारों के साथ ही कर्तव्य के प्रति भी जागरूक हो। उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज को संगठित होना चाहिए ताकि समाज और देश के विकास को गति मिल सके। उन्होंने कहा कि विहिप की सदस्यता को बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास किये जायेंगे। समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित कर समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को संगठन से जोड़ा जाएगा।

इस मौके पर समन्वय प्रमुख सुधीर राणा, सहधर्म प्रसार प्रांत प्रमुख गिरिराज पाल, मठ मंदिर प्रमुख प्रांत सुभाष जोशी, दक्षिण जिला कार्याध्यक्ष नवीन गुप्ता, महानगर संगठन मंत्री अमित, सहमंत्री अमर जोशी, कुलदीप रोहिल्ला, गौरव सती आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!