Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
खेल-जगत

सौरव गांगुली ने अपने नेक इरादे जाहिर करते हुए कहा – इन खिलाड़ियों को मिले अच्छा पैसा

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ के अगले अध्यक्ष होंगे। BCCI में सबसे बड़ी जिम्मेदारी संभालने जा रहे सौरव गांगुली ने स्वीकार किया है कि दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट बोर्ड के मुखिया के तौर पर उनके लिए कई चुनौतियां होंगी, जिनसे वे पार पाने की कोशिश करेंगे। गांगुली ने ये भी संकेत दे दिए हैं कि वे क्या- क्या बदलाव कर सकते हैं?

रविवार को मुंबई में बीसीसीआइ के चुनावों को लेकर मीटिंग पर मीटिंग हुईं। इसके बाद ही इस फैसले पर बात बनी कि पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को बीसीसीआइ का चेयरमैन नियुक्त किया जाए। गांगुली पहले से ही इस रेस में काफी आगे थे, जबकि पूर्व भारतीय बल्लेबाज बृजेश पटेल इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL के चेयरमैन के रूप में उभर कर आए।

मैं नई चुनौतियों को लेकर खुश हूं- गांगुली

सौरव गांगुली ने कहा है, “मैं इस नियुक्ति को लेकर खुश हूं, क्योंकि यह वह समय है जब बीसीसीआई की छवि में बाधा आई है और मेरे लिए भारतीय क्रिकेट के लिए कुछ करने का शानदार मौका है। चाहे आप निर्विरोध चुने जाएं या फिर किसी भी तरह, यह एक बड़ी जिम्मेदारी है क्योंकि यह क्रिकेट की दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है। भारत क्रिकेट के रूप में एक पॉवरहाउस की तरह है। यह मेरे लिए एक चुनौती होगी”

IPL चेयरमैन पद भी गांगुली को हुआ ऑफर

47 वर्षीय सौरव गांगुली को आइपीएल के चेयरमैन का पद भी ऑफर हुआ था, लेकिन उन्होंने रविवार की शाम को ही इस पद को लेने से मना कर दिया। हालांकि, सौरव गांगुली जुलाई 2020 तक ही बीसीसीआइ के अध्यक्ष पद पर बने रह सकते हैं, क्योंकि ये बोर्ड के नए नियम हैं। ऐसा इसलिए भी है, क्योंकि पूर्व भारतीय कप्तान गांगुली बीते 5 साल से क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल(CAB) के अध्यक्ष हैं।

बीसीसीआइ के नए नियमों के मुताबिक, एक एडमिनिस्ट्रेटर केवल 6 साल के लिए अपनी सेवाएं दे सकता है। गांगुली ने कहा है, “ये नियम है। इसलिए हमें इसे स्वीकार करना होगा। मेरी पहली प्राथमिकता फर्स्ट क्लास क्रिकेटरों को लेकर होगी। मैंने कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स(CoA) से बात की है। रणजी टीम के खिलाड़ियों को भी अच्छा पैसा मिलना चाहिए।”

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!