Breaking News :
>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका
मनोरंजन

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद से मदद की मांग करने वाले ट्वीट्स हो रहे हैं डिलीट ? एक्टर ने खुद बताई वजह

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 जून, 2020, बुधवार। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद इन दिनों प्रवासी मजदूरों को अपने घर भेजने की वजह से सुर्खियों में हैं। सोनू सूद ट्विटर पर मदद मांग रहे लोगों को रिप्लाई करते हैं और फिर उनकी मदद करते हैं, जिसकी वजह से उन्हें मजदूरों का मसीहा कहा जाने लगा है। हालांकि, इस बीच सोशल मीडिया पर यह भी विवाद छिड़ा हुआ था कि आखिर सोनू सूद से मदद मांग रहे प्रवासी अपना ट्वीट क्यों डिलीट कर रहे हैं। दरअसल, कई ऐसे ट्वीट हैं, जो सोनू सूद के रिप्लाई के बाद डिलीट कर दिए गए हैं, ऐसे में कई सवाल उठाए जा रहे थे।

अब सोनू सूद ने खुद ने ट्वीट डिलीट होने वाले विवाद पर अपना पक्ष रखा है और इसकी वजह बताई है। सोनू सूद ने द क्विंट से बातचीत में ट्वीट डिलीट होने की कई वजह बताई है। उन्होंने बताया, ‘मुझे लगता है कि बहुत से लोग पहले से ही अपने घर पहुंच गए हैं और उन्हें मदद मिल गई है। हालांकि, उनके नंबर सोशल मीडिया पर हैं, वो शायद उन्हें कॉल आ रहे होंगे। इसलिए मुझे लगता है कि कुछ ने नंबर हटाने की वजह से ट्वीट हटाया है।’

वहीं सोनू सूद ने ट्वीट डिलीट होने का दूसरा कारण बताते हुए कहा, ‘कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सिर्फ चेक करना चाहते हैं, और जब उन्हें हम कॉल करते हैं तो वो ट्वीट करने के बाद डिलीट कर देते हैं और कहते हैं कि हम बस आपसे संपर्क में आना चाहते थे। मुझे लगता है कि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो ये कंफर्म करना चाहते हैं कि लोग घर पहुंच रहे हैं या नहीं, वो अपना नंबर डालते हैं और इंक्वॉयरी करते हैं।’

फेक ट्वीट्स को लेकर सोनू सूद ने कहा कि मैं ट्वीट में कहता हूं कि केवल जरूरतमंद ही संपर्क करें, नहीं तो जिन लोगों को वाकई में मदद चाहिए होगी, उनके ट्वीट इतने मैसेज में गुम हो जाएंगे। साथ ही सोनू सूद ने पहले भी ये ट्वीट किए हैं कि जरुरतमंद लोग ही ट्वीट कर मदद मांगे। इसके अलावा सोनू सूद ने ट्विटर के जरिए उन लोगों पर भी विश्वास ना करने के लिए कहा है, जो उनके नाम से पैसे की मांग कर रहे हैं और बैंक डिटेल भेज रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!