Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
मनोरंजन

सोनू सूद ने पहली बार अपना स्टेटमेंट सोशल मीडिया के ज़रिए साझा किया, पढ़ें पूरा स्टेटमेंट

नई दिल्ली, आकाश ज्ञान वाटिका 20 सितम्बर सोमवार 2021- बॉलीवुड अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद पिछले कुछ दिनों से आयकर विभाग की कार्यवाही को लेकर सुर्खियों में हैं। विभाग ने सोनू पर कई करोड़ की कर चोरी का आरोप लगाते हुए उनसे जुड़े ठिकानों पर सर्च अभियान चलाया और कई दस्तावेज़ जब्त किये। आयकर विभाग ने इसको लेकर एक प्रेस रिलीज़ भी जारी की, जिसके बाद अब सोनू सूद ने पहली बार अपना स्टेटमेंट सोशल मीडिया के ज़रिए साझा किया है।

सोनू ने इस स्टेटमेंट में कहा- आपको हमेशा कहानी में अपना पक्ष सुनाने की ज़रूरत नहीं होती। समय बताएगा। मैंने पूरे दिल और ताक़त से ख़ुद को भारत के लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया है। मेरे फाउंडेशन का हर एक रुपया एक ज़िंदगी बचाने और ज़रूरतमंदों तक पहुंचने का इंतज़ार कर रहा है। इसके अलावा, कई मौक़ों पर मैंने ब्रैंडस को मेरी फीस किसी सामाजिक कार्य के लिए दान करने के लिए भी कहा है, जिससे हम आगे बढ़ते रहते हैं। इसके बाद सोनू ने तंजिया लहज़े में कहा कि पिछले चार दिनों से मैं कुछ मेहमानों की ख़ातिर में लगा हुआ था, इसलिए आपकी सेवा में हाज़िर नहीं हो सका। मैं पूरी विनम्रता के साथ फिर लौट आया हूं। जीवन भर आपकी सेवा में। सोनू ने देवनागरी में ‘कर’ भला हो भला, अंत भले का भला। ख़ास बात यह है कि सोनू ने कर (Tax) को इनवर्टेड कॉमा में लिखा है।

इस स्टेटमेंट के साथ सोनू ने कैप्शन में लिखा- “सख्त राहों में भी आसान सफर लगता है, हर हिंदुस्तानी की दुआओं का असर लगता है।”

बता दें, आयकर विभाग ने सोनू सूद के ख़िलाफ़ कर चोरी के आरोप में सर्वे की कार्यवाही 15 सितम्बर को शुरू की थी, जो चार दिनों तक जारी रही। आयकर विभाग की प्रेस रिलीज़ के मुताबिक, विभाग ने मुंबई, लखनऊ, कानपुर, दिल्ली, जयपुर और गुरुग्राम में सोूनू से जुड़े 28 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान सोनू और उनके सहयोगियों के घर और दफ़्तरों की तलाशी ली गयी और कर चोरी के काफ़ी सबूत मिले हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!