Breaking News :
>>भारी बारिश से केदारनाथ हाईवे कई जगह बाधित, बोल्डर और मलबा गिरने से रुकी आवाजाही>>भारी बारिश के बीच डीएम मैदान में, क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द बहाल करने के निर्देश>>करोड़ों की लागत से बना नंदा की चौकी का नया पुल धंसा, प्रशासन ने रोकी आवाजाही>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील>>जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें>>गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री>>देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह>>ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये>>शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट>>मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण>>अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट>>कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन>>‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

किसानों के सपोर्ट में सोनू सूद और प्रियंका चोपड़ा का नाम भी जुड़ा, बीजेपी सांसद सनी देओल ने दी अपनी प्रतिक्रिया

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 दिसम्बर 2020, सोमवार। कृषि बिलों को वापस लेने की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से देश में चल रहे किसानों के आंदोलन पर कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ ने प्रतिक्रिया ज़ाहिर की है और किसानों को अन्नदाता बताते हुए सपोर्ट किया है। इनमें अब प्रियंका चोपड़ा और सोनू सूद का नाम भी जुड़ गया है। वहीं, बीजेपी सांसद और एक्टर सनी देओल ने भी किसान आंदोलन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

प्रियंका चोपड़ा पंजाबी एक्टर दिलजीत दोसांझ के एक ट्वीट को रीट्वट करके लिखा- हमारे किसान देश के फूड सोल्जर्स हैं। उनके भय का निराकरण करने की ज़रूरत है। उनकी उम्मीदों की बात करना ज़रूरी है। एक उन्नतिशील प्रजातंत्र होने के नाते, हमें इस संकट को बेहद जल्द ख़त्म करना चाहिए।

प्रियंका चोपड़ा की कज़िन एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने एक पोस्ट शेयर की, जिसमें लिखा था- अगर आपने डिनर कर लिया है तो किसी किसान को शुक्रिया बोलिए।

अपने चैरिटी कामों को लेकर बेहद चर्चित और लोकप्रिय कलाकार सोनू सूद ने लगातार किसानों के पक्ष में ट्वीट कर रहे हैं। पांच दिसम्बर को सोनू ने लिखा था- किसान का दर्ज़ा मां-बाप से कम नहीं। सोनू का यह ट्वीट कंगना रनोट और दिलजीत दोसांझ के बीच चल रहे ट्विटर वॉर के दौरान सामने आया था। सोमवार को सोनू ने लिखा- किसान है… तो हम हैं।

बॉलीवुड एक्टर और गुरदासपुर से बीजेपी सांसद सनी देओल ने किसान और आंदोलन को लेकर अपनी बात रखी। सनी ने हिंदी में एक नोट शेयर करके लिखकर गुज़ारिश की कि किसान और सरकार का यह आपसी मामला है। लोग इसके बीच में ना आएं। कुछ लोग इसका फ़ायदा उठाना चाहते हैं। वही लोग अड़चन भी डाल रहे हैं। सनी देओल ने दीप सिद्धू को लेकर भी सफ़ाई दी। उन्होंने लिखा- दीप सिद्धू जो चुनाव में मेरे साथ था, अब लम्बे समय से मेरे साथ नहीं है। वो जो भी कर रहा है, अपनी इच्छा से कर रहा है। मेरा उससे कोई संबंध नहीं है। मैं अपनी पार्टी और किसानों के साथ हूं और हमेशा किसानों के साथ रहूंगा। हमारी सरकारा ने हमेशा किसानों के बारे में सोचा है और बातचीत से हल निकाल लेंगे।

दीप सिद्धू पंजाबी कलाकार हैं, जो किसान आंदोलन के सपोर्ट में हैं। पिछले दिनों दीप का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था, जिसमें वो एक पुलिस अफ़सर से आंदोलन को लेकर अंग्रेज़ी में बहस करते देखे गये थे। इस वीडियो के बाद किसान आंदोलन हाई जैक हो जाने के आरोप लगने लगे थे। कुछ दिन पहले सनी देओल के पिता और दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने भी किसानों के समर्थन में ट्वीट किया था। हालांकि बाद में उसे डिलीट कर दिया था। किसान नेताओं ने 8 दिसम्बर को भारत बंद का एलान किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!