Breaking News :
>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख रुपये का जुर्माना>>बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा
मनोरंजन

सोनू निगम बोले पाकिस्तान में पैदा होता तो ज्यादा मौके मिलते, भारतीय गायकों की स्थित पर जताया दु:ख

मुंबई। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर गायक सोनू निगम एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। सोनू ने एक कार्यक्रम में भारतीय गायकों की स्थित को लेकर अपनी बात रखते हुए कहा कि, अगर वे पाकिस्तान में होते तो उन्हें ज्यादा मौके मिलते।

सोनू निगम ने हाल ही में एक कार्यक्रम में भारतीय गायकों मिल रहे मौकों को लेकर दुख जताया है। उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि, अगर वे पाकिस्तान में पैदा होते तो उन्हें ज्यादा मौके मिलते। भारतीय और पाकिस्तानी गायकों को मिलने वाले मौकों और ट्रीटमेंट को लेकर सोनू ने कहा कि अब गायकों को शोज़ करने के लिए म्यूजिक कंपनियों को पैसा देना पड़ता है। सोनू ने आगे कहा कि, अगर वह पैसे नहीं देंगे तो कंपनियां दूसरे गायकों को बुलाएंगे और उन्हें प्रमोट करेंगी। म्यूजिक कंपनियों पर सवाल उठाते हुए सोनू ने कहा कि है पाकिस्तानी गायकों के साथ यह नहीं होता है। सिर्फ भारतीय गायकों के साथ हो रहा है। सोनू ने खुलकर अपनी बात रखते हुए कहा कि, गायक आतिफ असलम जो कि उनके दोस्त हैं से कभी भी शोज़ के लिए पैसे नहीं मांगे गए। सोनू ने मशहूर गायक राहत फतेह अली खान का भी नाम लिया है। सोनू ने कहा कि भारत में तो उल्टा हो रहा है।

सोनू निगम पिछले कुछ समय से विवादित बयान को लेकर चर्चा में रहे हैं। पिछले साल सोनू निगम ने ट्विट कर लाउडस्पीकर द्वारा होने वाली अजान को लेकर अपनी बात रखी थी जिसके बाद वे काफी ट्रोल हुए थे और खबरों में आ गए थे। उस समय सोनू ने लिखा था कि, भारत में कब तक धार्मिक रीतियों को जबरदस्ती ढोना पड़ेगा। सोनू ने लाउडस्पीकर द्वारा अजान  किए जाने को लेकर अपनी बात रखी थी। इस बयान के बाद तो सोनू के खिलाफ फतवा जारी हो गया था। हालांकि, सोनू ने बाद में बयान को लेकर सफाई देते हुए बताया था कि वे किसी धर्म के नहीं बल्कि लाउडस्पीकर के उपयोग के खिलाफ हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!