Breaking News :
>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प
ताज़ा खबरेंदेश

सोनिया गाँधी की युवाओंं से अपील, विरोध के लिए अपनायें शांतिपूर्ण तरीका

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 जून 2022, शनिवार, नई दिल्ली अग्निपथ योजना के खिलाफ देश भर के कई राज्यों में हिंसक विरोध देखा जा रहा है, जिस पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी का शनिवार को बड़ा बयान सामने आया। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा, ‘मुझे दु:ख है कि सरकार ने आपकी आवाज को नजरअंदाज किया और एक नई योजना की घोषणा की जो पूरी तरह से दिशाहीन है, मैं आप सभी से अहिंसक तरीके से शांतिपूर्वक विरोध करने की अपील करती हूँ।’

विदित रहे कि मंगलवार को केंद्र सरकार द्वारा पेश की गई अग्निपथ योजना का पूरे देश में जमकर विरोध हो रहा है। कई राज्यों में अराजकता फैली हुई है। सेना भर्ती की अग्निपथ योजना के विरोध में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, हरियाणा व दिल्ली-एनसीआर में प्रदर्शनकारी भयंकर उपद्रव कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनों, वाहनों व बाजारों में जमकर तोड़फोड़ की और उसे आग के हवाले कर दिया। बता दें की अबतक सबसे ज्यादा बवाल बिहार में मचा हुआ है। यहां बीते दिन अराजकता फैलाते हुए प्रदर्शनकारियों ने करीब 14 ट्रेनों में आग लगा दी। यह विरोध इतना हिंसक हो गया है कि प्रदर्शनकारियों को रोकना प्रशासन के लिए मुश्किल होता जा रहा है। युवाओं ने गुस्से में भाजपा नेताओं के परिसरों, वाहनों व संपत्तियों को भी निशाना बनाकर नुकसान पहुंचाया। वहीं प्रदर्शनकारियों की गोलीबारी से कई पुलिस वाले घायल हुए हैं।

कांग्रेस मुखिया सोनिया गाँधी से पहले शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के कई बड़े नेता सैन्य भर्ती की नई योजना ‘अग्निपथ’ का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों के समर्थन में सामने आए। कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार से अग्निपथ योजना वापस लेने की मांग भी की है। पार्टी सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, ‘युवाओं की चिंता को समझते हुए हम अग्निपथ योजना को वापस लेने की उनकी मांग का समर्थन करते हैं। लेकिन हम उनसे यह अपील भी करना चाहेंगे कि विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से करें। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने हिंदी में ट्वीट कर कहा कि 24 घंटे भी नहीं बीते और भाजपा सरकार को सेना भर्ती की नई योजना के नियम बदलने पड़े। इसका मतलब है कि योजना को युवाओं पर जल्दबाजी में थोपा जा रहा है। प्रियंका ने कहा, “प्रधानमंत्री जी इस योजना को तत्काल वापस लीजिए। नियुक्तियां दीजिए और वायुसेना में रुकी हुई भर्ती के लिए परिणाम घोषित कीजिए। सेना भर्ती (उम्र में छूट के साथ) का आयोजन पहले की तरह कीजिए।”

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!