Breaking News :
>>मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया राजनैतिक दलों से SIR पर फीडबैक>>सुरक्षा, सेवा और समर्पण का संगम—SDRF ने शंकराचार्य चौक पर लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर>>क्या वजन घटाने के लिए रोटी छोड़ना जरूरी है? आइये जानते हैं क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने की वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा>>11 अगस्त को देहरादून में रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन>>राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी नेताओं का संसद परिसर में प्रदर्शन, सरकार पर बोला हमला>>कॉमनवेल्थ 2026 के विजेताओं का सम्मान, खिलाड़ियों को खेल अकादमी खोलने की सलाह>>सलमान खान की दमदार एंट्री के साथ आया ‘बिग बॉस 20’ का टीजर, फैंस में बढ़ा उत्साह>>कांवड़ यात्रा केवल आस्था का नहीं, बल्कि सेवा और जनजागरण का भी महापर्व है- विजया रहाटकर>>सड़क सुरक्षा में जनभागीदारी जरूरी, सभी विभाग करें समन्वित प्रयास- डीएम>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
आर्थिक गतिविधियाँ

सोने हुआ सस्ता, तो चांदी में भी आई गिरावट, जानिए भाव

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 अगस्त 2020, मंगलवार। सोने की वायदा कीमत (Gold Futures Price) में मंगलवार को अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर मंगलवार सुबह 10 बजकर 26 मिनट पर पांच अक्टूबर 2020 के सोने का वायदा भाव 0.75 फीसद या 412 रुपये की गिरावट के साथ 54,534 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इसके अलावा चार दिसंबर 2020 के सोने का वायदा भाव इस समय 0.81 फीसद या 446 रुपये की गिरावट के साथ 54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मंगलवार सुबह सोने के वायदा भाव में गिरावट देखने को मिली है।

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी मंगलवार को भारी गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स पर चार सितंबर 2020 की चांदी की वायदा कीमत मंगलवार सुबह 10 बजकर 38 मिनट पर 1.20 फीसद या 904 रुपये की जबरदस्त गिरावट के साथ 74,490 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इसके अलावा चार दिसंबर 2020 की चांदी की वायदा कीमत इस समय 1.22 फीसद या 957 रुपये की भारी गिरावट के साथ 77,299 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी।

वैश्विक स्तर पर सोना

वैश्विक स्तर भी सोने के भाव में मंगलवार सुबह भारी गिरावट देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, मंगलवार सुबह कॉमेक्स पर सोने की वायदा कीमत 0.64 फीसद या 13 डॉलर की गिरावट के साथ 2027 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती दिखी। इसके अलावा सोने की वैश्विक हाजिर कीमत इस समय 0.64 फीसद या 13.05 डॉलर की गिरावट के साथ 2,014.29 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती दिखाई दी।

वैश्विक स्तर पर चांदी

वैश्विक स्तर पर चांदी की बात करें, तो मंगलवार सुबह इसमें गिरावट दर्ज की गई है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, कॉमेक्स पर मंगलवार सुबह चांदी का वायदा भाव 0.96 फीसद या 0.28 डॉलर की गिरावट के साथ 28.98 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 1.34 फीसद या 0.39 डॉलर की गिरावट के साथ 28.74 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!