Breaking News :
>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र
आर्थिक गतिविधियाँ

घरेलू वायदा बाजार में मंगलवार को सोना-चाँदी की कीमतों में आया उछाल, जानिए नए भाव

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 नवम्बर 2020, मंगलवार। घरेलू वायदा बाजार में मंगलवार को सोने-चाँदी की वायदा कीमतों में भारी तेजी देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर दिसंबर वायदा के सोने की कीमत मंगलवार दोपहर 12 बजकर 43 मिनट पर 1.62 फीसद या 806 रुपये की तेजी के साथ 50,554 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी। इसके अलावा 5 फरवरी, 2021 के सोने की वायदा कीमत इस समय 1.66 फीसद या 828 रुपये की तेजी के साथ 50,721 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी। उधर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मंगलवार दोपहर सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी देखने को मिली।

चाँदी की घरेलू वायदा कीमत में मंगलवार दोपहर बड़ी तेजी देखने को मिली है। एमसीएक्स पर मंगलवार दोपहर दिसंबर वायदा की चांदी की कीमत 2.68 फीसद या 1631 रुपये की तेजी के साथ 62,485 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी। इसके अलावा वैश्विक बाजार में भी मंगलवार दोपहर चांदी के भाव में बढ़ोत्तरी देखी गई।

वैश्विक बाजार में सोना-चाँदी के भाव

  • वैश्विक बाजार में मंगलवार दोपहर सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, मंगलवार दोपहर सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 1.74 फीसद या 32.20 डॉलर की बढ़त के साथ 1,886.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 1.26 फीसद या 23.49 डॉलर की बढ़ोत्तरी के साथ 1,886.53 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया।
  • वैश्विक बाजार में मंगलवार दोपहर चाँदी की वायदा व हाजिर कीमतों में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के अनुसार, मंगलवार दोपहर कॉमेक्स पर चाँदी की दिसंबर वायदा कीमत 2.72 फीसद या 0.64 डॉलर की बढ़त के साथ 24.41 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती दिखाई दी। वहीं, इस समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.74 फीसद या 0.18 डॉलर की बढ़त के साथ 24.29 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!