Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
दिल्लीदेश

पीवी नरसिम्हा को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर बेटे प्रभाकर ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया धन्यवाद

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 10 फ़रवरी 2024, नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को ‘भारत रत्न’ के लिए चुने जाने की चर्चा देशभर में है। नरसिम्हा राव के बेटे प्रभाकर राव ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रभाकर राव ने कहा, उनके पिता ने अपनी नीतियों के जरिए देश के लिए बहुत योगदान दिया और नई उपलब्धियां हासिल की। प्रभाकर राव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारत रत्न (मरणोपरांत) के लिए चुने जाने पर यह न केवल परिवार के लिए बल्कि नरसिम्हा राव के प्रशंसकों और अनुयायियों के लिए है। हम इस पुरस्कार के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि नरसिम्हा राव का राजनीति से आजीवन जुड़ाव रहा और अपने दूरदर्शी नेतृत्व के साथ देश के लिए बहुत योगदान देते हुए एक राजनेता के रूप में विकसित हुए। उनके भूमि और आर्थिक सुधार भारत में ऐतिहासिक बदलाव लाए। बता दें कि पीवी नरसिम्हा राव को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की घोषणा के बाद उनके परिवार के सदस्यों ने हैदराबाद के नेकलेस रोड स्थित पीवी ज्ञान भूमि में पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी। नरसिम्हा राव 21 जून 1991 से 16 मई 1996 तक देश के प्रधानमंत्री रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!