Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
फिल्म-जगतमनोरंजन

सलमान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ अब ओटीटी पर देगी दस्तक

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 जून 2023, रविवार, देहरादून। सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ ने इस साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस फिल्म के साथ भाईजान ने काफी समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी तो उन्हें एक्शन अवतार में देखने के लिए प्रशंसक काफी उत्सुक थे। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों की ओर से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। अब अभिनेता ने ऐलान किया है कि फिल्म जल्द ही ओटीटी पर अपने डिजिटल प्रीमियर के लिए तैयार है।

सलमान ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा करते हुए किसी का भाई किसी की जान की ओटीटी रिलीज के बारे में जानकारी दी है। अभिनेता ने ट्वीट किया, देखें एक्शन, ड्रामा और रोमांस से भरपूर किसी का भाई किसी की जान का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर 23 जून को सिर्फ जी5 पर। फिल्म के ओटीटी पर आने की जानकारी मिलने के बाद ही प्रशंसक काफी खुश हो गए हैं, जो सिनेमाघरों में इसे देखने से चूक गए थे। किसी का भाई किसी की जान 4 भाइयों की कहानी है, जिसमें सलमान सबसे बड़े भाई थे और बाकी तीनों को उन्होंने अनाथ आश्रम से गोद लिया था। फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी फिल्म में पहली बार सलमान के साथ पूजा हेगड़े की जोड़ी बनी थी तो शहनाज गिल और पलक तिवारी ने इससे बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, विरेद्र सिंह, जस्सी गिल और भूमिका चावला सहित कई सितारे नजर आए थे।

शाहरुख खान की पठान के बाद किसी का भाई किसी की जान को लेकर कहा जा रहा था कि यह भी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देगी, लेकिन इसका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 13.5 करोड़ रुपये के साथ शुरुआत की तो पहले हफ्ते में यह 90.15 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही। इसके बाद फिल्म की कमाई में गिरावट आने लगी और 5 हफ्तों में इसका कलेक्शन 110.94 करोड़ रुपये रहा। सलमान अब अपनी मशहूर टाइगर फ्रैंचाइजी के तीसरे भाग के साथ वापसी करने जा रहे हैं। अभिनेता की टाइगर 3 10 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जिसमें कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं और शाहरुख कैमियो करेंगे। इसके अलावा वह टाइगर वर्सेज पठान का हिस्सा है, जिसमें वह और शाहरुख एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता ने तिग्मांशु धूलिया की दबंग 4 को ठुकरा दिया है और अब वह इस फिल्म में नजर नहीं आएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!