Breaking News :
>>अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनाती- डा. धन सिंह रावत>>महाराज ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा 3,67,995 की धनराशि का चैक>>मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई 12वीं की टॉपर अरीना रघुवंशी को फोन कर दी बधाई>>मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>किडनी स्टोन में बीयर पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर>>मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का किया निरीक्षण >>‘पति पत्नी और वो दो’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी>>देहरादून में स्कॉर्पियो से 1.55 करोड़ रुपये की नगदी बरामद, सीक्रेट केबिन में छिपाई थी रकम>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिला कार्यालय कलेक्ट्रेट तथा जनपद की सभी तहसीलों में स्थित राजस्व/फौजदारी अभिलेखागार से कार्य दिवसों में कुछ शर्तों को शामिल किया गया है, जानने के लिए पढ़ें

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 6 जुलाई 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया कि कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं जनसुविधा को दृष्टिगत रखते हुए जिला कार्यालय कलेक्ट्रेट तथा जनपद की सभी तहसीलों में स्थित राजस्व/फौजदारी अभिलेखागार से कार्य दिवसों में कुछ शर्तों को शामिल करते हुए नकल जारी करने की अनुमति प्रदान की गयी है। जिलाधिकारी ने बताया कि राजस्व/फौजदारी अभिलेखागार हेतु 30 आवेदन पत्र प्रतिदिन प्रातः10ः30 बजे से अपरान्ह 1 बजे तक प्राप्त किये जायेंगे। राजस्व अभिलेखपाल सभी आवेदकों को टोकन प्रदान करेंगे, जिसमें संख्या/नकल प्रदान किये जाने का समय अंकित किया जायेगा। अपरान्ह 2ः30 बजे से सायं 5 बजे तक प्राप्त आवेदन पत्रों के टोकन के अनुसार नकल जारी की जायेगी। सभी आवेदक सामाजिक दूरी कोविड-19 के नियमों का पालन करेंगे एवं एक समय में किसी भी दशा में दो से अधिक व्यक्ति अभिलेखागार में प्रवेश नहीं करेंगे। अभिलेखागार में प्रवेश के समय मास्क का उपयोग अनिवार्य रहेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि अभिलेखागार कक्ष में संक्रमण की रोकथाम के उद्देश्य से अग्रिम आदेशों तक किसी भी अभिलेख के निरीक्षण की अनुमति नही दी गयी है।

जिला प्रशासन द्वारा आज जनपद के विभिन्न चयनित स्थानों पर अधिकृत 16 मोबाईल वैन के माध्यम से 103 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया। दुग्ध विकास विभाग द्वारा जनपद के कन्टेंमेंट जोन क्षेत्रान्तर्गत कुल 98 ली० दूध विक्रय किया गया। जिला प्रशासन की टीम द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद विकासखण्ड विकासनगर, अन्तर्गत कुल 36 निराश्रित पशुओं जिसमें, सभी गौवंश पशुओं को चारा व पशु आहार उपलब्ध कराया गया। मनरेगा कार्याें के अन्तर्गत आतिथि तक 1567 निर्माण कार्य प्रारम्भ किये गये, जिनमें 21333 श्रमिकों को सैनिटाईजेशन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए उक्त कार्य में योजित कर रोजगार उपलब्ध कराया गया। जनपद में कोविड-19 के दृष्टिगत लाॅकडाउन अवधि से आतिथि तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अन्तर्गत जनपद देहरादून में प्रधानमंत्री जनधन योजना के अन्तर्गत 2,16000 लाभाथियों द्वारा अपने जनधन खातों में  रू० 10.80 करोड़ की धनराशि प्राप्त की जा चुकी है। जनपद में कोरोना वायरस से संक्रमण के प्रसार को रोके जाने के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए निबन्धन कार्यालयों में आज जनसामान्य द्वारा कुल 181 लेख पत्रों का पंजीकरण (रजिस्ट्री) कराई गयी, जिससेे रू० 182.74 ल़ाख   का राजस्व प्राप्त हुआ।

आज अपराह्न तक वायु सेवा के माध्यम से जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर  पहुँचे 162 प्रवासी  व्यक्तियों को स्वास्थ्य जाँच के उपरान्त जनपद में क्वारेंटीन किया गया है। इसी प्रकार जनपद के जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट से विभिन्न प्रदेशों के 125 व्यक्तियों को गंतव्यों हेतु भेजा गया। आज अपराह्न तक देहरादून रेलवे स्टेशन से दिल्ली हेतु 235 व्यक्ति गये। कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जिला आपदा 30 काल पास हेतु 25 तथा 5 काॅल अन्य हेतु प्राप्त हुई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!