Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया अमर शहीद कैप्टन दल बहादुर थापा की प्रतिमा का अनावरण

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून के शेरबाग रोड स्थित पार्क में अमर शहीद कैप्टन दल बहादुर थापा की प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले जी महाराज उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने अमर शहीद कैप्टन दल बहादुर थापा को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके अद्वितीय योगदान को नमन किया।कार्यक्रम के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों को सम्मानित कर उनके राष्ट्र निर्माण एवं देश सेवा में दिए गए योगदान को नमन किया।

कार्यक्रम में हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले जी महाराज ने इस प्रयास के लिए समिति के सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले असंख्य वीर सपूतों में अमर शहीद कैप्टन दल बहादुर थापा का नाम विशेष सम्मान और गौरव के साथ लिया जाता है। उन्होंने कहा कि देहरादून सहित समूचे गोरखा समुदाय के लिए कैप्टन थापा साहस, राष्ट्रभक्ति और बलिदान के प्रतीक हैं। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आजाद हिन्द फौज के वीर जवानों ने देश की आजादी के लिए जिस समर्पण, जज्बे और त्याग का परिचय दिया, वह राष्ट्र के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। उनके बलिदान को देश कभी भुला नहीं सकता। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सैनिकों के संघर्ष के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि स्थापित की गई यह प्रतिमा केवल एक स्मारक नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति के लिए प्रेरित करने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि शहीदों का सम्मान करना और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने यह भी कहा कि अमर शहीद कैप्टन दल बहादुर थापा के नाम पर देहरादून में भव्य द्वार के निर्माण हेतु ₹30 लाख की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि द्वार का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने समिति के सदस्यों को इस प्रयास के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।

इस अवसर पर नेपाली भाषा समिति अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा, पीबीओआर अध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट, ज्योति कोटिया, वंदना ठाकुर, सपना मल्ल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!