Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
देश

हनीट्रैप में फंसा फौजी, चार बार शादियाँ रचा चुकी युवती ने ऐसे जकड़ा जाल में

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 दिसम्बर 2023, सोमवार, फिरोजपुर। पहले चार शादियां रचा चुकी युवती ने सेना के एक जवान को सोशल मीडिया के माध्यम से अपने हनीट्रैप में फंसा कर उससे पांचवीं शादी रचा डाली और उससे काफी पैसें ऐंठ लिए। फौजी को अपने साथ हुई ठगी का पता चला तो उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर ठग दुल्हन एवं उसकी सहायक तीन महिलाओं एवं एक युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का पर्चा दर्ज कर लिया है।

जांचकर्ता अधिकारी थाना कुलगढ़ी के एएसआई जोरा सिंह ने बताया कि करनदीप सिंह गांव रूकना बेगू ने मई 2022 में जिला पुलिस को शिकायत दे बताया था कि वह सिख रैजीमैंट बठिंडा में तैनात है। उसकी हरमनदीप कौर निवासी गांव हंडाया, जिला बरनाला के साथ सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई। हरमनदीप कौर ने उसे बताया कि वह अनमैरिड है और मलेशिया में रहती है। इसके बाद दोनों के सोशल मीडिया पर ही प्रेम संबंध स्थापित हो गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि इसी दोस्ती की आढ़ में वह हरमनदीप कौर काफी घरेलू सामान खरीद कर गिफ्ट कर चुका है।

उसने बताया कि जनवरी 2021 में जब वह छुट्टी पर अपने घर आया हुआ था तो हरमनदीप कौर ने उसे मिलने के बहाने गुरदेव कौर नामक महिला की पहचान अपनी मां के रूप में करवाई। इसके बाद उसने सोनिया को अपनी मौसेरी बहन, तरनजीत सिंह को अपने भाई और संदीप कौर को अपनी दोस्त के रूप में मिलवाया। इन सभी ने उसे भरोसा दिया कि हरमनदीप अभी तक अनमैरिड है। इनके झांसे में फंस कर फरवरी 2021 में उसने फिरोजपुर की चूंगी नंबर 8 के समीप स्थित गुरूद्वारे में हरमनदीप कौर के साथ शादी रचा ली।

इसके बाद उसे पता चला कि हरमनदीप कौर उसके उक्त साथियों का गिरोह है जो भोलेभाले लोगों को अपने जाल में फंसा कर ठगने का काम करता है और हरमनदीप इससे पहले चार ओर लोगों के साथ शादियां रचा चुकी है। एएसआई जोरा सिंह के अनुसार शिकायत की जांच में आरोप सही पाए जाने पर उक्त पांचों के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश जारी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!