Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

सोशल मीडिया वॉलिंटियर मीट : भाजपा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने कहा, ‘सोशल मीडिया के माध्यम से करना है अच्छे वातावरण का निर्माण’

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 जुलाई 2021, गुरूवार, देहरादून। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय में सोशल मीडिया वॉलिंटियर मीट में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री बीएल संतोष ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से समाज में अच्छे वातावरण का निर्माण करना है जिससे कि भ्रम फैलाने वाले दल अपने मकसद में विफल हो जाएं।

 

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की खबरे उद्देश्यपरक होनी चाहिए। आज बाघों की संख्या, डॉल्फिन की संख्या आदि जैसे इकोलॉजिक सिस्टम सरकार के अच्छे निर्णयों से मजबूत हो रहा है। उत्तराखंड में सरकार द्वारा शहद के उत्पादन पर निरंतर अच्छे कार्य किए जा रहे हैं जिससे कि स्वरोजगार को बढ़ावा मिल पा रहा है। सोशल मीडिया के माध्यम से आज की दुनिया में हर एक जागरूक व्यक्ति पत्रकार से लेकर कलाकार का रोल अदा कर रहे हैं।

श्री बीएल संतोष ने बताया कि हमें हमेशा सार्थक भाषा का प्रयोग और असुविधा वाली भाषाओं से बचना चाहिए। हमें देश के अच्छे बुद्धिजीवियों के विचारों को सुनना चाहिए और उनका अनुपालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के हर वॉलेंटियर को समय-समय पर अपने व्यवहार और आचरण का आकलन करना चाहिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बीएल संतोष के प्रवास के माध्यम से संगठन को मजबूती मिल रही है। और राष्ट्र के लिए नए युवाओं का निर्माण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर मोर्चे के पदाधिकारियों का काम सरकार के कल्याणकारी योजनाओं और लाभार्थियों को निरंतर उनसे जुड़े रहना है। श्री धामी ने बताया कि विभागो में जितने भी रिक्त पद है उनको भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और अतिथि शिक्षकों का मानदेय 15000 से 25000 बढ़ाया है।

पुलिस विभाग की समस्याओं का स्वयं संज्ञान लेकर एक उप समिति का गठन किया है और करोना काल में युवाओं के लिए 1 साल की आयु की छूट दी है। एमबीबीएस के छात्रों की छात्रवृत्ति 17000 तक बढ़ा दी है। करोना काल के कारण पर्यटन के क्षेत्र में हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार ने 200 करोड़ बजट की व्यवस्था की है। इस बजट के माध्यम से 165000 लोग इससे लाभान्वित होंगे।

दूसरे विश्व युद्ध में सेना के शहीद परिवारों की वीरांगनाओं, शहीद परिवारों की का मानदेय 8000 से बढ़ाकर 10000 कर दिया है, सी डी एस, एन डी, पीसीएस जैसे एग्जाम की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए 50000 तैयारी के लिए दिए जाए जा रहे हैं।

कोविड-19 के कारण अनाथ हुए बच्चों या अन्य कारणों से जिनको सामना करना पड़ रहा है उन्हें वात्सल्य योजना के तहत लाभान्वित किया जा रहा है और उनके भरण-पोषण के लिए हर महा 3000 दिए जा रहे हैं। महालक्ष्मी योजना के तहत 50,000 लोग लाभान्वित होंगे।

इस अवसर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि जो वातावरण विपक्ष के द्वारा युवाओं को छलने के लिए चुनाव से कुछ दिन पहले बनाया जारहा है वो सब इसमें सफल नही होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही उत्तराखंड का चहुंमुखी विकास कर सकती है और कर रही है। भाजपा सरकार का संदेश अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक सार्थक रूप से पहुंच चुका है।

पार्टी मुख्यालय में पांच समूहो की बैठक में मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सभी मंत्री मौजूद रहे। प्रचार समिति की बैठक में चुनाव प्रचार से संबंधित विषयों को लेकर चर्चा की गई। वहीं पूर्व में तय रोड मैप पर चर्चा की गई।

भाजपा मुख्यालय में संतोष ने अलग प्रकार की बैठकें ली जिनमेँ सबसे पहले प्रदेश सोशल मीडिया टीम के साथ बैठे तत्पश्चात प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों के संचालन के लिए मंन्त्री व पदाधिकाररियों के बनाये गए पाँच समूहों की बैठक ली । इसके बाद सोशल मीडिया वॉलिंटियर्स प्रदेश की टोली के साथ बैठक की।

बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उत्तराखंड सह प्रभारी रेखा वर्मा प्रदेश महामंत्री संग़ठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भंडारी, श्री कुलदीप कुमार, सुरेश भट्ट सहित बैठक में अपेक्षित मंन्त्री व पदाधिकाररियों ने भाग लिया। शाम को राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी एल संतोष ने कार्यकर्ताओ से मुलाकात की।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.