Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

सोशल मीडिया के माध्यम से राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं महत्वपूर्ण कार्यों का व्यापक स्तर पर प्रचार किया जाय : मुख्यमंत्री

[box type=”shadow” ]

  • सोशल मीडिया का सदुपयोग जरूरी है। कन्टेन्ट बेस एप्रोच पर कार्य किया जाय। 
  • सोशल मीडिया पर नकारत्मक प्रचार करने वालों को प्रमाणिकता और तथ्यों के साथ जोरदार जवाब दिया जाय। 
  • सभी कार्यकर्ताओं को भी संगठन के कार्यक्रमों और सरकार की उपलब्धियों के प्रचार प्रसार के लिए सोशल मीडिया में सक्रिय होना पड़ेगा।
  • अन्तिम छोर तक के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचे, यह भारतीय जनता पार्टी और सरकार की स्पष्ट सोच है।                                                                                                                                                    ………….मुख्यमंत्री

[/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, १ अगस्त २०२०, देहरादून। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज शनिवार, 1 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हाल में देहरादून भाजपा महानगर के मण्डल अध्यक्षों एवं मंडल मीडिया प्रभारियों के साथ सोशल मीडिया के संबंध में बैठक की। उन्होंने कहा सोशल मीडिया के माध्यम से राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं महत्वपूर्ण कार्यों का व्यापक स्तर पर प्रचार किया जाय। सरकार द्वारा प्रदेश हित और जन कल्याणकारी फैसलों और कार्यों के बारे में जनता को अवगत कराया जाए।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का सदुपयोग जरूरी है। कन्टेन्ट बेस एप्रोच पर कार्य किया जाय। सोशल मीडिया पर नकारत्मक प्रचार करने वालों को प्रमाणिकता और तथ्यों के साथ जोरदार जवाब दिया जाय। यदि कोई मनगढंत आरोप लगाता है तो कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे उसका तथ्यात्मक जवाब दें। सोशल मीडिया आज प्रचार का बड़ा माध्यम बन गया है। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को भी संगठन के कार्यक्रमों और सरकार की उपलब्धियों के प्रचार प्रसार के लिए सोशल मीडिया में सक्रिय होना पड़ेगा।
यदि हम सोशल मीडिया का इस्तेमाल बेहतर ढंग से करते हैं तो उसका निश्चित तौर पर सरकार और संगठन को लाभ मिलेगा। जनता तक भी सही जानकारी पहुँचेगी।
[box type=”shadow” ]”सरकार द्वारा पिछले सवा तीन साल में कई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनायें लागू की गई हैं। उन्हें जनता और जरूरतमंद लोगों तक पहुँचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है। सोशल मीडिया के जरिए भी कार्यकर्ता सही जानकारी जनता तक पहुँचा सकते हैं। इसके लिए कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के प्रसार को तेजी से बढ़ाना होगा। राज्य सरकार का प्रयास है कि योजनाओं का जनता को अधिक से अधिक लाभ मिले। अन्तिम छोर तक के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचे, यह भारतीय जनता पार्टी और सरकार की स्पष्ट सोच है।” …….मुख्यमंत्री[/box]
इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, भाजपा के महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, महामंत्री सत्येन्द्र सिंह नेगी, रतन सिंह चौहान, सोशल मीडिया प्रभारी एवं अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *