Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश के 13 राज्यों में अब तक कोरोना वायरस के 83 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके

आकाश ज्ञान वाटिका। १४ मार्च, २०२० (शनिवार)। भारत में घातक हो चुके कोरोना वायरस से देश में दूसरी मौत हुई है। दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया है। इससे पहले कर्नाटक में एक बुजुर्ग की कोरोना से मौत हुई थी। कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास शुरू हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के 83 मामलों की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत कम से कम 13 राज्यों में कोरोना के मामले पाए गए हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इसे स्वास्थ्य इमरजेंसी नहीं करार दिया है और लोगों से भयभीत नहीं होने की अपील की है।

  • दिल्ली: कुछ फार्मेसियों ने कीमतों में बढ़ोतरी के कारण N95 मास्क की बिक्री बंद कर दी है। कनॉट प्लेस में कोरोना वायरस महामारी के बीच फार्मासिस्टों ने बताया कि हमने N95 मास्क बेचना बंद कर दिया है क्योंकि होल सेलर इसे ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं और यदि हम ग्राहकों से अधिक पैसे मांगते हैं तो वे हमारे साथ लड़ते हैं।
  • नागालैंड: सूचना और जनसंपर्क विभाग डीआईपीआर के मुताबिक गृह विभाग ने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करने के लिए नोटिस जारी करें कि सभी सार्वजनिक स्थानों पर लोग मास्क और हैंड सैनिटाइज़र का उपयोग करें।
  • इंफोसिस ने जानकारी दी है कि उसने एहतियात के तौर पर बेंगलुरु में अपनी एक सैटेलाइट बिल्डिंग खाली करने का फैसला लिया है, क्योंकि उनका एक कर्मचारी संदिग्ध मरीज के साथ एक व्यक्ति के संपर्क में था।
  • महाराष्ट्र: नागपुर में मेयो अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से 5 कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज भाग निकले हैं। नागपुर पुलिस स्टेशन के उप निरीक्षक एस सूर्यवंशी ने बताया कि उनमें से एक का टेस्ट निगेटिव आया था, अन्य की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा था। हमने उनका पता लगाया है और उन्हें प्रशासन द्वारा वापस अस्पताल लाया जाएगा।
  • नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश के अंदर कोरोना वायरस के अब तक कुल 83 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं।
  • दिल्ली: तिहाड़ जेल अधिकारियों के मुताबिक जेल में एक आइसोलेशन वार्ड स्थापित किया गया है। सभी कैदियों की जाँच की गई है और लक्षण प्रदर्शित नहीं किए गए हैं, नए कैदियों की जांच की जा रही है और उन्हें 3 दिनों तक अलग-अलग वार्डों में रखा जाएगा। वर्तमान में जेल में लगभग 17,500 कैदी बंद हैं।
  • महाराष्ट्र: स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे के मुताबिक शुक्रवार को राज्य में के दो और पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है। एक अहमदनगर और एक मुंबई से मामला सामने आया है। इससे राज्य में कोरोना वायरस के कुल पॉजिटिव मामले 19 तक पहुंच गए हैं।
  • कर्नाटक: कोरोना वायरस के कारण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने अपने अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा (ABPS) को स्थगित कर दिया, जो बेंगलुरु, कर्नाटक में होने वाली थी।
  • महाराष्ट्र: नागपुर में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण सभी मूवी थिएटर, जिम, स्विमिंग पूल और सार्वजनिक उद्यान 30 मार्च तक बंद हैं।
  • राजस्थान: राजस्थान में सरकार ने  कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के प्रयास में 30 मार्च तक राज्य भर के सभी स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग सेंटरों, जिम, मूवी थिएटरों को बंद करने का निर्णय लिया है।
  • उत्तराखंड: कोरोना वायरस की वजह से उत्तराखंड में बीजेपी सरकार के 3 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 18 मार्च को होने वाले विकास के तीन साल बातें कम-काम ज्यादा कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया।

भारत में रद किए वीजा अपॉइंमेंट

भारत में अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास के मुताबिक अमेरिकी मिशन इंडिया ने कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के चलते 16 मार्च, 2020 से अप्रवासी और गैर-आप्रवासी वीजा नियुक्तियों को रद कर दिया हैं। अमेरिकी मिशन इंडिया ने कहा कि यह कदम कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए लिया गया है। इसी के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) में भारत के दूतावास ने भारतीय छात्रों के लिए सलाह जारी की है।

भारतीयों को लाने आज इटली जाएगा एयर इंडिया का विमान

चीन के बाहर कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित यूरोपीय देश इटली में फंसे भारतीयों को लाने के लिए एयर इंडिया का विमान आज दोपहर बाद रवाना होगा। वहीं, भारतीयों में कोरोना वायरस की जांच करने के लिए डॉक्टरों का एक दल शुक्रवार को रोम पहुंच गया।

कर्नाटक में अब तक 6 लोग संक्रमित

कर्नाटक के कलबुर्गी में 76 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना वायरस से मौत की पुष्टि के बाद राज्य सरकार ने सभी मॉल, सिनेमा हॉल, पब्स और नाइट क्लब को हफ्ते तक बंद रखने का आदेश दिया है। व्यक्ति के परिवार के सदस्यों के साथ ही उसके संपर्क में आए 46 लोगों को कोरंटाइन किया गया है। इनमें से 36 लोगों को उच्च जोखिम और 13 लोगों को कम जोखिम की श्रेणी में रखा गया है। व्यक्ति के परिवार के चार सदस्यों में फ्लू के लक्षण मिलने पर उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। कर्नाटक में संक्रमित लोगों की संख्या छह हो गई है।

केरल में और दो मामले मिले

केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन ने शुक्रवार को कहा है कि राज्य में तीन नए मामले मिले हैं, जिनमे एक इटली का नागरिक भी है। इनको मिलाकर राज्य में कोरोना पीड़ितों की संख्या 19 हो गई है। नए मामले वरकाला, त्रिशूर और कन्नूर में मिले हैं।

महाराष्ट्र में 19 संक्रमित

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या शुक्रवार को 19 हो गई है । मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सभी कंपनियों से संभव होने पर कर्मचारियों से घर से काम कराने की अपील की है। मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, पुणे, पिंपरी-चिंचवाड़ और नागपुर में 31 मार्च तक सभी सिनेमाहाल, मल्टीप्लेक्स, स्विमिंगपूल और जिम बंद रखने का आदेश दिया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!