Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की>>देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 487 किरायेदारों की जांच; 5.38 लाख रुपये का जुर्माना>>मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये>>विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी>>मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन>>उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नित>>एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान>>देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र>>ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा>>बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन>>ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान>>210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई>>बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश>>18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश>>अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड में हो सकती है बर्फबारी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 जनवरी 2020, सोमवार।बारिश और बर्फबारी से समूचा उत्तराखंड ठिठुर रहा है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर दूसरे दिन भी जारी रहा। बदरीनाथ, केदारनाथ के साथ हेमकुंड साहिब में रुक-रुक कर बर्फ गिर रही है। गंगोत्री और यमुनोत्री में दिनभर बादल छाए रहे। जबकि, मैदानी इलाकों में हल्की बूंदाबांदी ने ठंड में इजाफा किया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में भारी हिमपात की आशंका है। मौसम के मिजाज को देखते हुए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

रविवार को प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक दिनभर बादल छाए रहे। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली इजाफा जरूर हुआ है, लेकिन बर्फीली हवा कंपकंपी छुटा रही हैं। केदारनाथ में रविवार को भी बर्फबारी जारी रही। यहां आधा फीट से अधिक बर्फ की चादर बिछ चुकी है। दूसरी ओर कुमाऊं के पिथौरागढ़ जिले में कालामुनि से लेकर बलाती तक हिमपात हो रहा है। पिंडर घाटी क्षेत्र में भी बर्फ गिरी है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बुधवार तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। हालात के मद्देनजर राज्य सरकार को एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें हिमपात की संभावना वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

दून में दूसरे दिन भी बादलों के बीच सूर्य की आंख-मिचौनी जारी रही। बादलों के डेरे के बीच सर्द हवाएं दिनभर कंपकंपाती रहीं। जबकि, दोपहर बाद कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई, जिससे दिन के समय भी शहर में अलाव जलते नजर आए। बाजार की रौनक सामान्य रही। बाहरी पर्यटकों की आवाजाही का सिलसिला भी जारी है। कुछ पर्यटक सप्ताहांत मनाकर लौटे तो कुछ बर्फबारी की आस लगाए मसूरी-चकराता को रवाना हुए।

वभिन्न शहरों में तापमान

शहर       अधि.      न्यून.

देहरादून     21.2     09.3

उत्तरकाशी   12.7     04.8

मसूरी       12.6     06.0

टिहरी       12.8     06.2

हरिद्वार      18.8     11.6

जोशीमठ    06.5     03.2

पिथौरागढ़   15.4     04.8

अल्मोड़ा    16.7     02.3

मुक्तेश्वर    07.5     06.3

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!