Breaking News :
>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में बारिश के साथ ही चार धाम की ऊंची चोटियों में बर्फबारी

उत्तराखंड में बारिश के साथ ही चार धाम की ऊंची चोटियों में बर्फबारी का दौर जारी है। नैनीताल में गुरुवार की सुबह जोरदार ओलावृष्टि हुई। वहीं, उत्तरकाशी में अनाम चोटी के आरोहण को गया पर्वतारोहण दल भारी बर्फबारी के चलते हर्षिल में फंसा हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक चोटियों में बर्फबारी के साथ ही अन्य इलाकों में बारिश का दौर अभी जारी रहेगा।

पिछले दो दिन से उत्तराखंड में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। साथ ही ऊंची चोटियों में बर्फबारी हो रही है। केदारनाथ धाम में तो तीन फीट तक बर्फ गिर चुकी है। वहीं, गंगोत्री, युमनोत्री, हर्षिल, बदरीनाथ धाम, हेमकुंड, गोरसों की पहाड़ियों के साथ ही पिथौरागढ़ की ऊंची चोटियों में हिमपात का दौर जारी है। इससे तापमान में भी गिरावट आने से सर्दी बढ़ गई। वहीं, नैनीताल में गुरुवार की सुबह जोरदार ओवावृष्टि हुई।

देहरादून, हरिद्वार, के साथ ही गढ़वाल और कुमाऊं के जिलों में रुक-रुक कर बारिश का दौर भी जारी है। वहीं, उत्तरकाशी जिले में हर्षिल के निकट अनाम चोटी के आरोहण के लिए गया पर्वतारोहियों का दल कैंप में ही फंसा है। मौसम की दुश्वरियां पर्वतारोहियों की राह में रोड़ा बन गई हैं।

यह दल बर्फबारी के कारण अपना अभियान आगे नहीं बढ़ा पा रहा है। बर्फबारी के कारण बीते मंगलवार को यह दल कैम्प दो से कैंप एक में आ गया था। साथ ही कैंप एक से भी कुछ सदस्य वापस हर्षिल लौट आए थे।

दून में चार डिग्री गिरा पारा, बढ़ी ठिठुरन

बारिश के चलते दून और मसूरी में ठिठुरन बढ़ गई है। दून का अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। सुबह हल्की हवाओं के साथ कई इलाकों में तेज बौछारें गिरीं। बादलों की अठखेलियों के बीच दून का अधिकतम तापमान चार डिग्री कम 21.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री अधिक 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश का दौर जारी है।

मौसम विज्ञान केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक अभी कुछ इलाकों में बारिश की दौर जारी रहेगा। पहाड़ों में बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में भी सर्द हवाएं चलने लगीं हैं। इससे ठिठुरन बढ़ गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!