Breaking News :
>>जनता दर्शन में 10 शिकायतों पर सुनवाई, अपर जिलाधिकारी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश>>सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर फैलाई जा रही भ्रामक अफवाह को महाराज ने बताया आधारहीन>>जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं- डीएम>>वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन>>19 साल के रितेश पाल ने जीता ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ सीजन 5 का खिताब>>‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नंदा की चौकी आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम>>दिल्ली-NCR की दुष्कर्म घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, निर्भया कांड की यादें हुईं ताजा>>कालिंदी ट्रेक पर फंसे 29 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, हेलीकॉप्टर से हर्षिल पहुंचाया>>भारतीय दवा कंपनियों के लिए खुशखबरी, अमेरिका में इन दवाओं पर नहीं लगेगा टैरिफ>>एशियन गेम्स 2026- भारत-अफगानिस्तान क्वार्टर फाइनल रद्द, सेमीफाइनल में पहुंचा भारत>>सिंहस्थ 2028 की तैयारी में उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण को लेकर तनाव, भारी पुलिसकर्मी तैनात, हाईकोर्ट में सुनवाई आज>>चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर 1500 यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाया गौरीकुंड>>दिल्ली में प्रवासी बुद्धिजीवियों से CM धामी का संवाद, कहा- उत्तराखण्ड के विकास में प्रवासियों की महत्वपूर्ण भागीदारी>>रेड-ऑरेंज अलर्ट पर मुख्य सचिव का बड़ा निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहें सभी विभाग>>परिणाम आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों को रोजगार के साथ रोजगार सृजन के लिए तैयार करना जरूरी: कुलपति>>कार्यक्रम स्थगित कर आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे डॉ. धन सिंह रावत>>जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न>>देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र>>अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण>>मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स; डीएम ने 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड की ऊंची चोटियों में हिमपात, मैदानों में खिल रही धूप

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज जुदा-जुदा है। ऊंची चोटियों पर हिमपात हो रहा है। वहीं, मैदानों में दिन के समय चटख धूप खिल रही है। शाम ढलते-ढलते तापमान गिरने लगता है और कड़ाके की सर्दी हो जाती है।

गुरुवार भी दोपहर बाद बदरीनाथ में घने बादल छाए रहे और शाम को हल्की बर्फबारी से समूचा क्षेत्र कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया। दून में बीते बुधवार को न्यूनतम तापमान ने आठ साल पुराना रिकार्ड तोड़ा। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 11.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

हालांकि गुरुवार को इसमें कुछ कमी आई। दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.8 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 11.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक ऑल टाइम रिकार्ड न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा है जो 24 अक्टूबर 1984 को बना था। कहा कि दिन और रात के तापमान में बहुत अंतर देखा जा रहा है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान में कुछ सुधार हुआ है।

चार जिलों में बर्फबारी के आसार

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटे में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग व पिथौरागढ़ जनपदों के ऊंचाई वाले स्थानों पर कहीं-कहीं हल्की बर्फबारी होने की संभावना है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!