Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

पर्यटकों के मन की मुराद हुई पूरी : चकराता-मसूरी में हुआ हिमपात, औली में जमी 5 इंच बर्फ

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 फ़रवरी 2021, शुक्रवार। लंबे इंतजार के बाद धनोल्टी और चकराता की पहाड़ियां बर्फ से लकदक हो गई हैं, जबकि मसूरी में भी हल्के हिमपात से सैलानियों के चेहरे खिल उठे। बुधवार को मौसम के करवट बदलने के बाद से पर्यटक मसूरी में हिमपात की आस लगाए थे। अब मसूरी से धनोल्टी के बीच की पहाड़ियां दिनभर पर्यटकों से गुलजार हो गई हैं। एसएचओ मसूरी देवेंद्र असवाल ने बताया कि पर्यटकों की आमद को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। वहीं, प्रसिद्ध पर्यटक स्थल औली में पांच इंज बर्फ जमी है, जिससे यहां पर्यटकों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई है। इससे होटल व्यवसायी भी बेहद उत्साहित हैं।

गुरुवार को धनोल्टी और मसूरी में हिमपात की सूचना मिलते ही सैकड़ों पर्यटकों ने बुराशंखंडा-धनोल्टी का रुख किया और हिमपात का आनंद लिया। मसूरी मालरोड व अन्य बाजार में हिमपात भले बेहद हल्का रहा हो, लेकिन यहां पर्यटकों का तांता लगा रहा। धनोल्टी, बुरांशखंडा, आलू फार्म, बटवाधार, ड्यू प्वाइंट और सुवाखोली में जोरदार हिमपात हुआ है। वहीं, मसूरी के लालटिब्बा, दूधली भदराज में भी हल्का हिमपात हुआ।

समीपवर्ती नागटिब्बा में भी अच्छी बर्फबारी हुई है। उधर, मौसम के करवट बदलने से जौनसार-बावर के लोखंडी, मोइला टॉप, बुधेर, कनासर, जाड़ी, लोहारी, कथियान, शिलगांव, मुंडाली, खडंबा समेत आसपास के ऊंचे इलाकों में बुधवार शाम को शुरू हुई बर्फबारी गुरुवार सुबह तक जारी रही। क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थल चकराता में बर्फ की हल्की फुहारें पड़ी।

चकराता से सटे चिरमिरी में हिमपात होने से घूमने आए कुछ पर्यटकों ने बर्फबारी का खूबसूरत नजारा देखा। बर्फबारी के बीच चकराता के चिरमिरी पहुंचे नेशनल शूटर पंकज चौहान ने प्रकृति के इस खूबसूरत नजारे का लुत्फ उठाया। ऊंचे इलाकों में हुई बर्फबारी के चलते जौनसार-बावर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले त्यूणी-चकराता हाईवे पर लोखंडी से असमाड़ के बीच सड़क पर बर्फ की मोटी परत जम गई।

लोहारी-लोखंडी के क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश चौहान, होटल स्वामी रोहन राणा, धूम सिंह चौहान व लोक गायक कुमपाल भारती आदि ने कहा हाईवे पर जमीं बर्फ के कारण लोखंडी व असमाड़ के बीच तेज ढलान वाले पहाड़ी मार्ग पर गुरुवार को वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। बर्फबारी के चलते कई वाहन असमाड़ में सड़क पर जमीं बर्फ के बीच फंस गए। जिसे बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया।

पर्यटन स्थल औली में जमी पांच इंच बर्फ 

विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल औली में बर्फबारी के बाद यहां की स्लोप पर करीब पांच इंच बर्फ जम गई है। बर्फबारी के बाद पर्यटकों की आवाजाही फिर शुरू हो गई है। पर्यटन स्थल औली में गुरुवार सुबह से बर्फबारी शुरू हो गई, जो शाम तक रुक-रुककर जारी रही। गुरुवार को 150 देशी-विदेशी पर्यटक औली पहुंचे। पर्यटकों की आवाजाही से होटल व्यवसायी भी उत्साहित हैं।

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अंति प्रकाश शाह ने बताया कि औली में बर्फबारी के बाद देशी, विदेशी पर्यटकों की यहां लगातार आमद हो रही है। उन्होंने बताया कि पर्यटक रज्जुमार्ग के अलावा सड़क मार्ग से भी औली पहुंच रहे हैं। यहां आकर चेयर लिफ्ट से औली की आसपास की वादियों का दीदार कर पर्यटक आनंदित हो रहे हैं। गोरसों में डेढ़ फीट बर्फ जमी है और पर्यटक वहां भी पहुंचने लगे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!