Breaking News :
>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र
उत्तराखण्ड

तस्करों ने वन दारोगा पर किया हमला, बंदूक तोड़कर लूटे कारतूस, हमलावरों की तलाश शुरू

ट्रॉली में लादकर ले जा रहे थे 40 हजार रुपये के बेल फल 

हल्द्वानी। भाखड़ा रेंज के दो वन दारोगा पर तस्करों ने हमला कर दिया। जंगल से ट्रॉली में करीब 40 हजार रुपये के बेल फल लादकर ले जा रहे तीन परिवारों के सात युवकों ने उनकी बंदूक तोड़कर छह कारतूस लूट लिए। उनकी बाइक और मोबाइल फोन भी तोड़ डाला। बाद में ट्रैक्टर और प्लॉट में फेंके कट्टों में भरे बेल बरामद कर लिए गए। हमलावरों की तलाश की जा रही है।

भाखड़ा रेंज के मनोज कुमार मेलकानी अपने साथी वन दारोगा मोहन सिंह चौहान के साथ लामाचौड़ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक वन निगम कटान प्लॉट के गेट नंबर 27 के पास उन्हें दो बाइक और उनके पीछे एक ट्रैक्टर ट्रॉली आती हुई दिखाई दी। जंगल से एक साथ तीन वाहन आते देखकर शक हुआ तो उन्होंने पीछा किया और लामाचौड़ प्रथम गेट के पास वाहन रोक लिए। ट्रॉली में बेल से भरे कट्टे लदे थे। दोनों दरोगा कुछ समझ पाते, उससे पहले ही युवकों ने हमला कर दिया। बाइक तोड़ने के साथ ही मोबाइल फोन भी तोड़कर फेंक दिया। लाठियों से हमला कर दोनों को घायल कर दिया। एक के चेहरे व पैर जबकि दूसरे के भी पैर में चोट आई। दरोगा मोहन सिंह ने अपनी राजकीय बंदूक से गोली चलानी चाही तो उसे छीनकर तोड़ दिया और छह कारतूस निकाल लिए। गेट तोड़कर वे सभी भाग निकले।

किसी तरह सहज होने के बाद दोनों दरोगाओं ने दोबारा से पीछा किया। कुछ दूर आगे ट्रैक्टर खड़ा मिल गया। उसे कब्जे में लेकर आसपास तलाशा किया तो खाली प्लॉट में बेल से भरे कट्टे मिल गए। दरोगा मनोज कुमार की तहरीर पर मुखानी थाना पुलिस ने सूरज, राजकुमार और उसके भाई संजय, दो सगे भाई युवराज और जोगेंद्र तथा एक अन्य रोहित और उसके भाई राममूर्ति के खिलाफ कई संगीन धारा में प्राथमिकी दर्ज की है।

चेकिंग के वक्त सभी युवक सामान्य ढंग से खड़े रहे, फिर अचानक से उन्होंने हमला कर दिया। कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला। सभी को पहचान लिया गया, उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!