Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
उत्तराखण्डराजनैतिक-गतिविधियाँ

स्मृति ईरानी : DIGITAL INDIA, महामारी के दौरान वरदान साबित हुआ, बढ़ा जनता का भरोसा

आकाश ज्ञान वाटिका, ११ जून, २०२०, गुरुवार। कुमाऊं में पहली बार बुधवार को भाजपा की वर्चुअल रैली आयोजित हुई। दिल्ली से ऑनलाइन केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने रैली को संबंधित किया। उन्होंने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरे होने की उपलब्धियों का जिक्र किया। कहा कि आम नागरिकों का प्रधानमंत्री पर विश्वास बढ़ा है। ऐसा इसलिए कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन्हें मिल रहा है।

कुमाऊं के छह जनपदों से यूट्यूब, फेसबुक समेत अन्य डिजिटल माध्यमों से जुड़े लोगों को संबोधित करते हुए स्मृति ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति पर है। छह साल पहले जहां नरेंद्र मोदी ने डिजिटल इंडिया का नारा दिया था। तब विपक्ष मजाक बना रहा था, लेकिन आज डिजिटल इंडिया वैश्विक महामारी के दौर में वरदान साबित हुआ है। केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एक समय था जब विकास के लिए जारी 90 पैसे जनता तक पहुंचते ही नहीं थे। गरीब जनता हाथ मलते रह जाती थी, लेकिन अब मोदी सरकार में पारदर्शिता बढ़ी है।    

वैश्विक महामारी के दौर में भी 20 करोड़ से अधिक जनधन खातों में सीधे मदद पहुंचाई गई। तीन महीने का राशन जनता तक पहुंचाया गया। प्रधानमंत्री ने आठ करोड़ महिलाओं को उज्ज्वला योजना का लाभ देकर धुआं मुक्त रसोई का सपना साकार किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार ने केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन किया है।

राज्य के विकास के लिए सौगात

केंद्रीय मंत्री ने राज्य की योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 12 हजार करोड़ की लागत से चार धाम यात्रा को सुगम बनाने का काम चल रहा है। जमरानी बांध, हरिद्वार व हल्द्वानी में ङ्क्षरग रोड, पिथौरागढ़ व हरिद्वार में मेडिकल कॉलेज समेत तमाम योजनाओं की चर्चा कर कहा कि पीएम ने राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर की सौगात दी है।

पर्यावरण संरक्षण के लिए चिपको आंदोलन अहम

स्मृति ईरानी ने कहा कि अगर उत्तराखंड की चर्चा में महिलाओं की बात न हो तो कुछ अधूरा सा रह जाएगा। जीवटता की प्रतीक राज्य की महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिए चिपको आंदोलन चलाया था, जो राज्य ही नहीं बल्कि देश के पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ। मेहनतकश बहनों का संदेश देश-दुनिया तक पहुंचा।

लोकल को वोकल बनाने का प्रयास बढ़ाना होगा : भगत 

वर्चुअल रैली में कुमाऊं संभाग कार्यालय से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि आज महामारी के दौर में सोशल मीडिया के माध्यम से ऐसे आयोजन जरूरी हो गए हैं। ऐसे में पीएम मोदी के संदेश के तहत आत्मनिर्भरता के लिए लोकल को वोकल बनाने के प्रयास को बढ़ाना होगा। अंत में सांसद अजय भट्ट ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को आत्मनिर्भर भारत के लिए शपथ दिलाई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!