Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
उत्तराखण्ड

देहरादून शहर में 15 से 30 रुपये में होगी स्मार्ट पार्किंग, जानिए

देहरादून। दून की पहली स्मार्ट पार्किंग (ऑन स्ट्रीट पार्किंग) का काम अंतिम चरण में है। पार्किंग में वाहन खड़े करने के लिए लोगों को शुल्क भी अदा करना होगा, हालांकि, यह उस 100 रुपये से बहुत कम है, जिसे नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने पर चालान के रूप में भुगतना पड़ता है। पार्किंग शुल्क पहले घंटे के लिए करीब 15 से 30 रुपये होगा। हालांकि इस राशि पर अभी अंतिम मुहर लगनी बाकी है।

शनिवार को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) उपाध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ पार्किंग स्थलों पर निरीक्षण भी किया। उपाध्यक्ष डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि पार्किंग स्थलों पर कैमरे लग चुके हैं। ताकि वाहनों की पूरी निगरानी की जा सके। इसके अलावा पार्किंग की व्यवस्था संभालने वाले कर्मचारियों के पास टिकट देने के लिए हैंड हेल्ड मशीन भी होगी। जैसे ही मशीन पर टिकट दर्ज किया जाएगा, उसका पूरा ब्योरा ऑनलाइन पार्किंग के कमांड कंट्रोल सेंटर पर आ जाएगा। पार्किंग के एक स्थल पर उपाध्यक्ष ने मशीन की जांच के लिए वाहन भी खड़ा किया और वाहन खड़े करने से लेकर टिकट देने तक की पूरी प्रक्रिया का भी अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि पार्किंग स्थल विकसित किए जा चुके हैं और अब अंतिम चरण में पेंटिंग का काम किया जा रहा है। पार्किंग शुल्क को लेकर मंगलवार को विभिन्न विभागों की समन्वय समिति की बैठक आयोजित पर इस पर अंतिम मुहर भी लगा दी जाएगी। इस अवसर पर एमडीडीए सचिव पीसी दुम्का, एसपी ट्रैफिक लोकेश्वर सिंह, ट्रांसपोर्ट प्लानर जगमोहन सिंह समेत निर्माण कंपनी ब्रिडकुल व नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।

661 वाहनों की है यह पार्किंग

वैसे तो सड़क के दोनों तरफ पार्किंग के 28 स्थान चिह्नित कर लिए हैं, मगर सबसे अधिक 21 उपयुक्त स्थल घंटाघर से राजपुर रोड की तरफ बढ़ते हुए बायीं तरफ हैं। खास बात यह कि संख्या के हिसाब से भी वाहनों का सर्वाधिक दबाव बायीं तरफ ही रहता है। मिश्रित रूप से पार्किंग कराने पर इस पूरी सड़क पर 661 वाहन खड़े किए जा सकेंगे। कार के लिए सड़क की तरफ पांच मीटर लंबाई व 2.2 मीटर चौड़ाई प्रति कार के हिसाब से आरक्षित की गई है, जबकि दुपहिया के लिए यह स्थल लंबाई में दो मीटर व चौड़ाई में 1.8 मीटर आरक्षित रहेगा। लोग कुछ समय बाद घर बैठे पार्किंग स्पेस भी बुक करा सकते हैं। इसके लिए करने के लिए एप तैयार किया जा रहा है। ताकि, लोगों को जिस स्थल के आसपास काम होगा, वह वहां की पार्किंग पहले से बुक करा सकें।

पार्किंग को भटकना नहीं पड़ेगा

ऑन स्ट्रीट पार्किंग स्थल पर जगह-जगह बोर्ड लगाए गए हैं, ताकि दूर से ही यह पता चल सके कि वहां पर वाहन पार्क किए जा सकते हैं। शनिवार को अधिकारियों ने स्टेनलेस स्टील के बने ऐसे बोर्डों का अवलोकन भी किया।

दिव्यांगों के लिए आरक्षित रहेंगे पार्किंग स्थल

स्मार्ट पार्किंग में दिव्यांगजनों के लिए 28 पार्किंग स्थलों में प्रत्येक में एक स्थल आरक्षित रहेगा। इस स्थल की पहचान यह होगी कि यहां की टाइल्स पर नीले रंग का पेंट होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!