Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
ताज़ा खबरेंदेश

आपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर श्री हरमंदिर साहिब परिसर में लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 जून 2022, सोमवार, अमृतसर। आपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर श्री हरमंदिर साहिब परिसर में साेमवार काे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे। गर्मख्याली संगठनाें ने खालिस्तान, भिंडरावाला और दीप सिद्धू के पोस्टर लहराए। आपरेशन ब्लू स्टार की वर्षगांठ पर बड़ी संख्या में सिविल वर्दी में पुलिस फोर्स भी तैनात की गई है। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि आजादी ने सिखों को धार्मिक और राजनीतिक रूप से कमजोर किया है।

यहां पहली बार संगत के लिए श्री अकाल तख्त साहिब के पास एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के प्रधान सिमरनजीत सिंह मान अरदास में हिस्सा लेने के लिए श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे। इसके साथ ही शहर में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। पिछले काफी दिनों से सुरक्षा एजेंसियों ने शहर को चारों तरफ से सील किया हुआ है। पंजाब भर से पुलिस और अ‌र्द्धसैनिक बल के 10 हजार जवान शहर के चप्पे-चप्पे पर नजर रखे हुए हैं।

शहर में धारा 144 लागू करते हुए लाइसेंसी हथियार लेकर चलने पर भी रोक है। शहर के प्रवेश द्वारों पर लगातार वाहनों की चेकिंग की जा रही है। बैरिकेडिंग के जरिये 90 जगहों पर नाकाबंदी की गई है। इसके साथ ही 110 पीसीआर की टीमें शहर में लगातार गश्त कर रही हैं।

केवल दरबार साहिब के आसपास और हेरिटेज स्ट्रीट में चार हजार जवानों (सादे कपड़ों व वर्दी में) को तैनात किया गया है। पुलिस की गुप्तचर टीमें गर्मख्यालियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुए हैं। रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, श्री दुर्ग्याणा तीर्थ, श्री रामतीर्थ, माल के प्रवेश द्वारों पर लगातार तलाशी ली जा रही है। हेरिटेज स्ट्रीट और श्री दरबार साहिब के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। दल खालसा के वर्कर भी बड़ी संख्या में समागम में हिस्सा लेने के लिए अकाल तख्त पर पहुंचे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!