Breaking News :
>>हिमालय डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने सूचना विभाग की विज्ञापन दरों को वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप संशोधित करने की उठाई माँग>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति
उत्तराखण्ड

आपदा के छह साल बाद केदारनाथ में बना नया कीर्तिमान, यात्रियों का आंकड़ा पहुंचा सात लाख पार

 

Chardham Yatra: आपदा के छह साल बाद केदारनाथ में बना नया कीर्तिमान, यात्रियों का आंकड़ा पहुंचा सात लाख पार

शनिवार को केदारनाथ दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या दोपहर तक बीते वर्ष के आंकड़े को पार कर गई थी। विदित हो कि केदारनाथ की यात्रा चार धामों में सबसे कठिन यात्रा है।

रुद्रप्रयाग, केदारनाथ दर्शनों को आने वाले यात्रियों की संख्या ने इस वर्ष नया कीकीर्तिमान गढ़ दिया है। यात्रा के इतिहास में सर्वाधिक सात लाख 32 हजार 241 यात्री बीते वर्ष पूरे सीजन में केदारनाथ पहुंचे थे। लेकिन, इस वर्ष महज 45 दिन में ही यह रिकॉर्ड ध्वस्त हो गया। जबकि, अभी यात्रा में अभी चार महीने से अधिक का समय शेष है।

शनिवार को केदारनाथ दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या दोपहर तक बीते वर्ष के आंकड़े को पार कर गई थी। विदित हो कि केदारनाथ की यात्रा चार धामों में सबसे कठिन यात्रा है। यात्रियों को न केवल 16 किमी का सफर पैदल तय करना पड़ता है, बल्कि यहां की भौगोलिक परिस्थितियां भी काफी विकट है। यहां ऑक्सीजन की भारी कमी होने के कारण यात्रियों स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है। बावजूद इसके इस वर्ष केदारनाथ दर्शनों को यात्रियों का सैलाब उमड़ रहा है।

वर्ष 2013 की आपदा से पूर्व केदारनाथ दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या बदरीनाथ की तुलना में लगभग आधा रहती थी। लेकिन केदारपुरी के नए कलेवर में निखरने से यहां यात्रियों की संख्या में भारी बढ़ोत्तरी हुई है। साथ ही यात्री सुविधाओं के विकास से देश-दुनिया में सुरक्षित यात्रा का भी संदेश जा रहा है।

यह भी उल्लेखनीय है कि यात्रा के इतिहास में पहली बार केदारनाथ दर्शनों को एक ही दिन में 36 हजार से अधिक यात्री केदारनाथ पहुंचे। इससे पहले बीते वर्ष कपाटोद्घाटन पर 27 हजार से यात्री केदारनाथ पहुंचे थे। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल का कहना कि जिस गति से केदारनाथ यात्रा चल रही है, वह भविष्य के लिए संभावनाओं के तमाम द्वार खोलेगी। यात्रा बढ़ने से केदारघाटी की आर्थिकी भी संवर रही है और स्थानीय व्यापारियों में जबर्दस्त उत्साह है।

वर्षवार केदारनाथ पहुंचे यात्री

  • वर्ष——यात्रियों की संख्या
  • 2019——733000 (22 जून दोपहर तक)
  • 2018——732241
  • 2017——471235
  • 2016——309533
  • 2015——154430

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!