Breaking News :
>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ : मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

सीताराम येचुरी ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- “कांग्रेस भाजपा को चुनौती देने की स्थिति में नहीं”

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 मार्च, 2022, शुक्रवार, नई दिल्ली। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। येचुरी ने शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि कांग्रेस कमजोर हो गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, भाजपा को चुनौती देने की स्थिति में नहीं है। भाजपा भी कांग्रेस को बड़े खतरे रूप में नहीं देखती है।

सीताराम येचुरी ने आगे कहा, ‘कांग्रेस साफ्ट हिंदुत्व को अपना रही है। इससे हिंदुत्ववादी एजेंडे को बढ़ावा मिल रहा है। कांग्रेस ऐसा ही करती है। कांग्रेस आज केवल कमजोर है। भाजपा और आरएसएस में कई लोग कांग्रेस को एक बड़े खतरे के रूप में नहीं देखते हैं, क्योंकि किसी भी समय कांग्रेस का कोई भी नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो सकता है। इसलिए कमजोर कांग्रेस इस चुनौती को लेने में असमर्थ है।’

विपक्ष के गठबंधन पर येचुरी ने कहा कि एक मजबूत वामपंथी सभी धर्मनिरपेक्ष ताकतों को एक साथ लाने में सक्षम होगा। उन्होंने कहा कि केरल में कई मौकों पर कांग्रेस ने एलडीएफ सरकार के खिलाफ भाजपा के साथ मिलकर खेल खेला। इस तरह का समझौता करने वाला रवैया मदद नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि राज्यों में विश्लेषण और गठबंधन केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा को हराने का प्रभावी समाधान होगा।

सीताराम येचुरी ने ये भी कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा बैकफुट पर है। येचुरी ने कहा, ‘इस चुनाव में भाजपा बैकफुट पर ही रही। हमने कभी नहीं सुना कि कोई भारतीय प्रधानमंत्री विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए अपने निर्वाचन क्षेत्र में लगातार तीन जा रहे हों।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!