Breaking News :
>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

अंराष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने ली उत्तराखंड समेत विभिन्न राज्यों की आयोग अध्यक्ष व सदस्यों की बैठक

अंकिता हत्याकांड मामले में एसआईटी ठीक से काम कर रही है : रेखा शर्मा

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 दिसम्बर 2022, शुक्रवार, देहरादून। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बीजापुर गेस्ट हाउस में उत्तराखंड समेत विभिन्न राज्यों की आयोग अध्यक्ष व सदस्यों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि अंकिता हत्याकांड मामले में एसआईटी ठीक से काम कर रही है। ऐसे में इस प्रकरण में सीबीआई जांच की जरूरत नहीं है।  

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि आयोग पुरानी परिपाटी को छोड़कर नए तरीके से काम कर रहा है। पहले महिलाओं से संबंधित शिकायतों पर ही काम किया जा रहा था, लेकिन अब महिला स्वास्थ्य, शिक्षा, दक्षता विकास, महिलाओं को आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्र में मजबूत बनाने पर भी काम किया जा रहा है।

आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि देश के सभी राज्यों को पोषण अभियान के तहत आर्थिक रूप से सहयोग किया जा रहा है। महिला आयोग महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई तरह के अभियान भी चला रहा है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग के तहत सभी राज्यों में ट्रेनिंग दी जा रही है, जिससे मानव तस्करी को रोका जा सके। बैठक में विभिन्न राज्यों से सुझाव भी मांगे गए, ताकि महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत उन्हें आर्थिक और राजनीतिक रूप से और मजबूत किया जा सके।

बिना लाइसेंस एसिड की बिक्री पर रोक के बाद भी यह ऑनलाइन बिक रहा है : रेखा शर्मा
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि महिला अपराध का ग्राफ बढ़ने की एक वजह यह है कि पहले मुकदमें नहीं होते थे, लेकिन अब महिलाएं उत्पीड़न के खिलाफ खुलकर बोलने लगी हैं। महिलाएं अपनी बात कह रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बिना लाइसेंस एसिड की बिक्री पर रोक के बाद भी यह ऑनलाइन बिक रहा है।

महिलाओं के हित में जो सुझाव एवं निर्णय सामने आएं हैं उन्हें लागू किया जाएगा : कुसुम कंडवाल

उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि बैठक में महिलाओं के हित में जो सुझाव एवं निर्णय सामने आएं हैं उन्हें लागू किया जाएगा। आयोग सुधार गृह खोलने और वेश्यावृत्ति से उबर कर आई एवं अन्य पीड़ित महिलाओं को समाज में फिर से स्थापित करने का प्रयास कर रहा है। हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया, उड़ीसा से मिनाती बेहरा, कर्नाटक से परमिला, सदस्य सचिव कामिनी गुप्ता, अधिवक्ता दयाराम सिंह, नेहा सिंह, सृष्टि आदि मौजूद रही। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!