Breaking News :
>>श्री सनातन धर्म मंदिर, नेहरू कॉलोनी, देहरादून में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन>>पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण जारी, स्टॉक, माप एवं गुणवत्ता मानकों की हुई जांच>>फल मंडियों में कटौती से परेशान मोरी के किसान, कृषि मंत्री गणेश जोशी से लगाई गुहार>>कपकोट के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, सड़क की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का कड़ा रुख>>नीति निर्माण में शोध, नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए- मुख्यमंत्री>>नौले-धारों और नदियों के पुनर्जीवन को लेकर डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश>>नैनीताल में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे>>ग्रामीण उत्पादों और पहाड़ी शिल्प को मिला बड़ा मंच, हल्द्वानी में ‘ग्रामीण भारत महोत्सव’ का शुभारंभ>>वड्यूड़ा गांव पहुंचीं मंत्री रेखा आर्या, पीड़ित परिवारजनों से की मुलाक़ात, दिया हर संभव मदद का भरोसा>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, पात्र छात्र-छात्राओं को समय से आवेदन कराने के निर्देश>>नैनीताल में निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग का शिकंजा, अभिभावकों को लौटाए गए 39 लाख रुपये से अधिक>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रशासन की सख्ती जारी, टर्नर रोड वार्ड में 38 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण>>देहरादून में वृद्धावस्था पेंशन से वंचित बुजुर्गों के लिए चलेगा विशेष अभियान, 30 सितंबर तक होंगे आवेदन>>नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन- मुख्यमंत्री>>डायबिटीज में सिर्फ दवा नहीं, डाइट भी जरूरी, इन चीजों का रखें खास ध्यान>>डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता को सीमित करने के आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक>>कुणाल खेमू की ‘वाइब’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 18 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म>>भारत करेगा पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, मुंबई-वडोदरा में होंगे मुकाबले>>देहरादून में नशे के खिलाफ प्रशासन का शिकंजा, 208 केस दर्ज और 237 आरोपी जेल भेजे गए
उत्तराखण्ड

छात्रवृत्ति घोटाले में एसआइटी ने 30 शिक्षण संस्थानों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किया

समाज कल्याण विभाग की दशमोत्तर छात्रवृत्ति घोटाले में एसआइटी ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 शिक्षण संस्थानों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए हैं। इनमें 16 संस्थानों के खिलाफ हरिद्वार में जिले और 14 पर ऊधमसिंहनगर जिले में कार्रवाई की गई। इनमें हरियाणा के 9, उप्र के 10, हिमाचल के दो, महाराष्ट्र का एक, राजस्थान के दो और उत्तराखंड के छह संस्थान शामिल हैं। अब तक छात्रवृत्ति घोटाले में प्रदेश में 84 संस्थानों पर कार्रवाई की जा चुकी है। समाज कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक स्तर के दो अधिकारियों समेत 52 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें बिचौलिये भी शामिल हैं।

नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले की जांच एसआइटी कर रही है। हरिद्वार के एसआइटी प्रभारी टीसी मंजूनाथ देहरादून व हरिद्वार के मामलों की जांच कर रहे हैं, जबकि राज्य के अन्य 11 जिलों की जांच पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल की अगुआई वाली एसआइटी कर रही है। सोमवार को एसआइटी ने हरिद्वार के अलग-अलग थानों में 16 शिक्षण संस्थानों के खिलाफ 10 मुकदमे दर्ज कराए। इनमें हरिद्वार के रुड़की, भगवानपुर के निजी कॉलेज व आइटीआइ के अलावा उत्तर प्रदेश और राजस्थान के शिक्षण संस्थान शामिल हैं।

प्रदेश के 11 अन्य जिलों में जांच कर रही एसआइटी ने हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश व महाराष्ट्र के 14 निजी शिक्षण संस्थानों के खिलाफ ऊधमसिंहनगर जिले के थानों में मुकदमे दर्ज कराए हैं। एसआइटी अधिकारियों ने बताया कि फर्जी ढंग से छात्रवृत्ति हड़प करने के मामले में यह कार्रवाई की गई है और जल्द आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।

इन शैक्षणिक संस्थानों के खिलाफ दर्ज किया गया है मुकदमा

उत्तर प्रदेश

  • मिलेनियम प्रौद्योगिकी बिहारीगढ़, सहारनपुर
  • कृष्णा लॉ कॉलेज, बिजनौर
  • ओम संतोष आइटीआइ चकहराती, जनता रोड सहारनपुर
  • बीएलएस इंस्टीट्यूट लोनी गाजियाबाद
  • राधा कृष्णा प्राइवेट आईटीआई ग्राम कपूरी गोविंदपुर सहारनपुर
  • चौधरी अमीर सिंह सैनी पैरामेडिकल आईटीआई सहारनपुर
  • रामजीलाल प्राइवेट इंस्टीटयूट देवबंद सहारनपुर
  • शिवालिक इंस्टीटयूट गांव हरिया, सहारनपुर
  • चमन देवी पैरामेडिकल आईटीआई सहारनपुर
  • चौधरी चरण सिंह प्राइवेट आइटीआइ तलहरी बुजुर्ग सहारनपुर

हरियाणा

  • सरस्वती कॉलेज ऑफ एजुकेशन कनैना, महेंद्रगढ़
  • राव लाल कॉलेज, गरबा रोड
  • राव मोहर सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन फजलपुर, गुड़गांव
  • वाईपीएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन, वीपीओ ककरोली
  • डीएवी कॉलेज ऑफ एजुकेशन हंसागढ़, रोहतक
  • एडवांस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन पलवल मजरा, रोहतक
  • श्रीराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन महेंद्रगढ़, हरियाणा
  • शीतला कॉलेज ऑफ एजुकेशन लंबन मजरा, रोहतक
  • भारत इंस्टीटयूट आफ टेक्नोलॉजी अंबाला हरियाणा,

हिमाचल प्रदेश

  • इंडियन जीआरएस ऑफ एजुकेशन
  • हिमालयन कॉलेज ऑफ एजुकेशन, सुंदरनगर(मंडी)

महाराष्ट्र

  • यशवंत राव चौहान कॉलेज ऑफ फिजिक्स एजुकेशन, मनरूलगिर वाशिम

राजस्थान

  • आदर्श पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट झुंझुनूं
  • मेवाड़ यूनिवर्सिटी गंगरार, चित्तौडगढ़

हरिद्वार(उत्तराखंड)

  • यस पैरामेडिकल प्राइवेट आईटीआई रुड़की
  • हन्नु प्राइवेट आइटीआइ चोली भगवानपुर
  • शाकुंभरी इंस्टीट्यूट पुहाना भगवानपुर
  • रुड़की कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग बाजूहेड़ी कलियर
  • महर्षि दयानंद प्राइवेट आईटीआई धनौरी
  • बाबूराम डिग्री कॉलेज सालियर रुड़की

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!