Breaking News :
>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज>>एचआईवी/एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा>>राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान : डाॅ. धन सिंह रावत>>देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी>>देहरादून पुलिस का त्वरित एक्शन, 24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार>>लोकसभा में नकल विरोधी संशोधन विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार>>मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

गायक कैलाश खेर ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट, परमार्थ गंगा आरती में सहभाग कर अपने पुराने दिनों को किया याद

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 अप्रैल 2022, बुधवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच पर्यटन, संस्कृति एवं आध्यात्म से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा हुई। गायक कैलाश खेर ने केदारनाथ धाम की यात्रा के अनुभवों को भी साझा किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को वर्ष 2025 तक अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध है। इसके लिए पर्यटन पर विशेष फोकस किया जाएगा। उत्तराखंड धर्म, संस्कृति और आध्यात्म का केंद्र है। भाजपा नेता रामशरण नौटियाल व उनके पुत्र गायक जुबिन नौटियाल ने भी मंगलवार को आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की।

कैलाश खेर ने ऋषिकेश में की गंगा आरती

प्रसिद्ध सूफी गायक कैलाश खेर के परमार्थ निकेतन आगमन पर ऋषिकुमारों ने वेद मंत्रों और शंख ध्वनि के साथ उनका स्वागत किया। परमार्थ गंगा आरती में कैलाश खेर ने सहभाग कर अपनी आवाज के जादू भी बिखेरा जिस पर श्रद्धालु जमकर थिरके।

परमार्थ पहुंचकर कैलाश खेर ने स्वामी चिदानंद सरस्वती से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने परमार्थ गंगा आरती में सहभाग कर अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि में आज भी यहां का आनंद यहां की मस्ती और यहां कि दिव्यता को याद करता हूं।

उन्होंने कहा कि क्या दिन थे जब मैं यही मां गंगा के तट पर बैठकर संगीत की साधना करता था। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि संगीत केवल मनोरंजन का साधन ही नहीं है, बल्कि जीवन जीने का विज्ञान है।

अपने भीतर प्रवेश करना और स्व के साथ संबंध स्थापित करने में संगीत अत्यंत मददगार है। हमारे भीतर विचारों का एक हिमालय है उससे पार जाने और शांति प्राप्त करने का सर्वोत्तम मार्ग की संगीत की साधना। परमार्थ गंगा आरती में कैलाश खेर की आवाज के जादू पर श्रद्धालु जमकर थिरके। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने उन्हें आशीर्वाद स्वरूप रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!