Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

ऑटोमैटिक ट्रैफिक सिग्नल : यातायात चौराहों पर कोई भी आपातकालीन वाहन आने पर सिग्नल खुद ही हो जाएगा हरा, पूरी खबर पढ़िए

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 मार्च 2021, मंगलवार, देहरादून। यातायात निदेशालय की ओर से मैदानी व पहाड़ी जनपदों में 28 ऑटोमैटिक ट्रैफिक सिग्नल लगाए जा रहे हैं। इसकी विशेषता ये होगी कि सिग्नल में अलग-अलग यातायात प्रवाह के हिसाब से समय निर्धारित किया जा सकेगा। चौराहों पर अब कोई भी आपातकालीन वाहन आने पर सिग्नल खुद ही ग्रीन हो जाएगा।

यातायात निदेशालय की ओर से राज्य में पहली बार ट्रैफिक लाइट की खरीदारी की गई, जो कि लंबे समय से लंबित चल रही थी। इन ट्रैफिक लाइट का पूरा रखरखाव भी यातायात निदेशालय की ओर से किया जाएगा। इससे पूर्व राज्य में ट्रैफिक लाइट की खरीदारी व संचालित करने का जिम्मा अन्य विभागों पर होता था। बार-बार ट्रैफिक लाइट की शिकायतों को ध्यान में रख निदेशालय ने यह कदम उठाया है।

यातायात निदेशालय ने 28 ट्रैफिक लाइट खरीदी हैं। इनमें से 24 को पूर्व में चिह्नित स्थानों पर लगवाया जा चुका है। इनमें नैनीताल जिले में 15, ऊधमसिंह नगर जिले में 11 और पौड़ी व टिहरी जिले में 1 – 1 चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगाई गई हैं। साथ ही पहाड़ी जनपदों में 200 सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। इसमें से 80 कैमरे खरीदे जा चुके हैं, जिन्हें पौड़ी गढ़वाल एवं रुद्रप्रयाग में लगवाया जा चुका है।

DIG and Traffic Director Uttarakhand Police केवल खुराना ने कहा कि यातायात निदेशालय की ओर से लगाई गई ट्रैफिक लाइट की मदद से यातायात को संचालित करने में काफी मदद मिलेगी। ये ट्रैफिक लाइट भविष्य में ध्यान रखकर खरीदी गई हैं।

[box type=”shadow” ]ऑटोमैटिक ट्रैफिक सिग्नल की विशेषतायें :

  •  पैदल यात्रियों के लिए भी इसमें सिग्नल दिया गया है।
  • लाइट पर 24 वोल्ट का धारा प्रवाह होगा। जिसके कारण करंट का खतरा नहीं रहेगा।
  • ट्रैफिक लाइट हाईब्रिड हैं, जो कि बिजली के अलावा सोलर से भी संचालित होंगी।
  • लाइटा को मेन्युअल भी संचालित किया जा सकेगा।
  • ट्रैफिक लाइट में ऑटोमैटिक ब्लींकर मोड है। इससे जिस दिशा से आपातकालीन वाहन आएंगे, उनके लिए ग्रीन सिग्नल खुद ही हो जाएगा।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!