Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
ताज़ा खबरेंदेश

नवजोत सिंह सिद्धू ने राज्य में एजी व डीजीपी की नियुक्ति पर उठाया सवाल

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 अक्टूबर 2021, सोमवार, चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र शुरू हो गया है। वहीं, विधानसभा सत्र से अलग पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू मीडियाकर्मियों से रूबरू हुए और चन्नी सरकार पर जमकर हमले किए। सिद्धू चन्नी सरकार पर हमलों के दौरान विपक्ष के नेता नजर आए। एजी व डीजीपी की नियुक्ति पर सिद्धू चरणजीत सिंह चन्नी सरकार के खिलाफ आक्रामक हैं। कहा कि चन्नी ने एजी व डीजीपी पद पर ऐसे लोगों की नियुक्ति की, जिन्होंने पंजाब के लोगों को धोखा दिया। एक ने सुखबीर बादल को क्लीन चिट दी और दूसरे ने पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी को ब्लैंकेट बेल दिलवाई।

सिद्धू आज डीजीपी इकबालप्रीत सहोता के खिलाफ ज्यादा आक्रामक नजर आए। सिद्धू ने कहा कि जिस अफसर ने सुखबीर सिंह बादल को बेअदबी मामले में क्लीन चिट दी उसे ही डीजीपी लगा दिया गया। इकबालप्रीत सहोता को तत्कालीन डीजीपी सुमेध सिंह सैनी ने मामले की जांच सौंपी। इस जांच में उन्होंने सुखबीर सिंह बादल को बचाया था। अब चन्नी सरकार ने इकबालप्रीत को ही डीजीपी के पद पर बैठा दिया।

सिद्धू ने कहा कि पंजाब सरकार ड्रग मामले की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने से डर रही है। पूछा कि आखिर उन्हें किसका डर है। सरकार को रिपोर्ट को सार्वजनिक करनी चाहिए। पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने के मामले पर सिद्धू ने कहा कि क्या यह हमेशा के लिए है। सिद्धू ने कहा कि अफसरों को चुनना है कि पंजाब कांग्रेस प्रधान को। यह तय करना सरकार का काम है।

नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि भले ही उन्होंने पंजाब कांग्रेस प्रधान पद से इस्तीफा वापस ले लिया हो, लेकिन वह जिम्मेदारी तभी संभालेंगे जब एजी व डीजीपी के मुद्दे का हल होगा। सिद्धू से जब मीडियाकर्मियों ने कहा कि चन्नी को सीएम बनाने में उनकी बड़ी भूमिका है। इस पर सिद्धू ने कहा कि चन्नी को सीएम बनाने में उनकी कोई भूमिका नहीं है। चन्नी को हाईकमान ने सीएम बनाया है। ऐसे में सिद्धू की सीएम न बनने की पीड़ा साफ झलकी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!