Breaking News :
>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

“जम्मू कश्मीर में धारा 370 को खत्म करना डॉ0 मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि है” : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 जुलाई 2021, मंगलवार, लखनऊ। भारतीय जनसंघ के संस्थापक और पंडित जवाहर लाल नेहरू की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों ने उनको नमन किया। लखनऊ के डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल में सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यापर्ण करने के बाद लोगों को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी 120वीं जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। उनको नमन करने के साथ कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत माता के महान सपूत थे। अखंड भारत के समर्थक डॉ0 मुखर्जी ने कांग्रेस की तुष्टीकरण नीति का विरोध किया। इसी कारण उन्होंने कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जम्मू कश्मीर में धारा 370 को खत्म करना डॉ0 मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि है। मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाकर डॉ0 मुखर्जी के सपने को साकार किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ0 मुखर्जी देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान के विरोध में थे, लेकिन तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने जम्मू कश्मीर में धारा 370 को चुपचाप लागू कर देश में दो कानून को लागू कर दिया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 को खत्म कर डा. मुखर्जी के सपने को पूरा किया है और मौजूदा समय जम्मू कश्मीर में लोकतंत्र बहाल हो गया है। अब वहां खुशी का माहौल है और समाज के हर वर्ग को न्याय मिल रहा है। भाजपा जम्मू कश्मीर को विकास की एक नई प्रक्रिया से जोडऩे का काम किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ0 मुखर्जी ने शिक्षा के क्षेत्र में देश को एक दिशा देने का काम किया था। उन्होंने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार की तृष्टिकरण नीति से देश की अखंडता को बचाने के लिए डॉ0 मुखर्जी ने आवाज उठाई थी और देश की अखंडता को बचाने के लिए 23 जून 1953 को उन्होंने अपना बलिदान दिया था। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश की अखंडता, विकास और शिक्षा क्षेत्र में डा. मुखर्जी के योगदान का स्मरण करते हुए उन्हेंं श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा हूं।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री डॉ0 महेंद्र सिंह,नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, बाल विकास पुष्टाहार मंत्री स्वाति सिंह, महापौर संयुक्ता भाटिया, विधायक सुरेश तिवारी और महानगर भाजपा अध्यक्ष मुकेश शर्मा भी मौजूद थे।

डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म छह जुलाई 1901 को कोलकाता के अत्यन्त प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनके पिता सर आशुतोष मुखर्जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे एवं शिक्षाविद् के रूप में विख्यात थे। डॉ0 मुखर्जी ने 1917 में मैट्रिक किया तथा 1921 में बीए की उपाधि प्राप्त की। 1923 में लॉ की उपाधि अर्जितकरने के पश्चात विदेश चले गये और 1926 में इंग्लैण्ड से बैरिस्टर बनकर स्वदेश लौटे।

पिता का अनुसरण करते हुए उन्होंने भी अल्पायु में ही विद्याध्ययन के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलताएं अॢजत कर ली थीं। 33 वर्ष की अल्पायु में कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति बने। इस पद पर नियुक्ति पाने वाले वे सबसे कम आयु के कुलपति थे। एक विचारक तथा प्रखर शिक्षाविद् के रूप में उनकी उपलब्धि तथा ख्याति निरन्तर आगे बढ़ती गयी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!