Breaking News :
>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक>>दहेज की माँग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त>>विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम : डाॅ. धन सिंह रावत>>समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश>>जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री>>​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल>>जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी>>मंत्री गणेश जोशी ने टिहरी में चारधाम यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश>>2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी का योगदान जरूरी- मुख्यमंत्री>>दक्षिणी फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, पांच लोगों की मौत>>‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रूपए>>ऋषिकेश में बदमाशों के साथ हुई पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधी गोली लगने से घायल
उत्तराखण्ड

BJP विधायक की बहू श्वेता ने चुनावी मैदान से हटने की घोषणा करी

लंबे मंथन के बाद रामनगर ब्लाक में भाजपा उम्मीदवार रेखा रावत का ब्लाक प्रमुख बनने का रास्ता साफ हो चला है। रेखा के खिलाफ चुनाव मैदान में डटी रामनगर के भाजपा विधायक दीवान सिंह बिष्ट की पुत्रवधू श्वेता बिष्ट ने आखिरकार चुनाव मैदान से हटने की घोषणा कर दी है। भाजपा ने सोमवार को श्वेता व उनके पति जगमोहन को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में भाजपा ने रेखा रावत को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया तो विधायक दीवान सिंह बिष्ट की पुत्रवधू श्वेता बिष्ट ने भी अधिकांश बीडीसी मेंबरों का समर्थन होने का दावा करते हुए चुनावी मैदान में कूदने का एलान कर दिया। श्वेता बिष्ट को मनाने का दौर सोमवार देर रात तक तक चलता रहा। बात न बनने पर पर्यवेक्षक भी बैरंग लौट गए। इसके बाद भाजपा हाईकमान ने सख्ती दिखाते हुए श्वेता एवं जगमोहन को पार्टी की सदस्यता से ही निष्कासित कर दिया। दूसरी ओर सुलह की कोशिश भी जारी रही। बात न बनती देख विधायक दीवान सिंह बिष्ट के राजनीतिक गुरु कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत को मोर्चे पर लगाया गया। मंगलवार को भगत ने दीवान सिंह बिष्ट की मौजूदगी में लोनिवि विश्राम गृह में श्वेता व अन्य सदस्यों से लंबी वार्ता की। आखिरकार मान मनौव्वल के बाद श्वेता बिष्ट ने चुनावी मैदान से हटने की घोषणा कर दी। भगत के मुताबिक श्वेता को जगमोहन को पार्टी में वापस लेने के लिए भी आश्वस्त किया गया है। वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, पार्टी अधिकृत प्रत्याशी रेखा रावत, इंदर रावत, जगमोहन बिष्ट, मदन जोशी, भूपेंद्र खाती, राकेश नैनवाल आदि मौजूद रहे।

चुनाव मैदान से हटने की घोषणा के बावजूद होगी चुनाव प्रक्रिया

भले ही प्रमुख पद के चुनाव पर अब एक ही नाम पर समझौता हो गया है, लेकिन औपचारिक रूप से इस पद पर चुनाव कराया जाएगा। श्वेता बिष्ट ने यदि नामांकन वापसी के दिन नाम वापस लिया होता तो रेखा रावत निर्विरोध चुनी जाती। अब निर्वाचन नियमावली के तहत इस पद पर मतदान कराना जरूरी हो चुका है। इसके अलावा ज्येष्ठ और कनिष्ठ उपप्रमुख के पद पर दो-दो उम्मीदवार मैदान पर हैं। उनके लिए भी चुनाव होना है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!