Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
उत्तराखण्डपर्यावरण

शिक्षण संस्थाओं में आज किया जाएगा स्वच्छता सम्बन्धी श्रमदान

सुबह 10 बजे से 1 घण्टे गाँवों व शहरों में किया जाएगा सफाई श्रमदान

सभी विद्यालयों में 01 अक्टूबर 2023 को छात्र / छात्राओं के साथ प्रभात फेरी निकाली जाए तदुपरान्त विद्यालयों में साफ-सफाई कराई जाए। कार्यक्रम के उपरान्त मिष्ठान वितरण एवं मध्याहन भोजन दिया जाए।” : बंशीधर तिवारी

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 1 अक्टूबर 2023, देहरादून। राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड बंशीधर तिवारी द्वारा प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थाओं में 01 अक्टूबर, 2023 को विभिन्न स्तरों पर स्वच्छता संबंधी श्रमदान आयोजित किये जाने के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिये है। निदेशक तिवारी द्वारा निदेशक माध्यमिक एवं प्रारम्भिक शिक्षा, अकादमिक शिक्षा, मण्डलीय अपर निदेशकों, मुख्य शिक्षा अधिकारियों प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान तथा खण्ड शिक्षा अधिकारियों को जारी पत्र में यह निर्देश दिये गये है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि भारत सरकार द्वारा वर्ष 2021 से देशभर में स्वच्छता मिशन संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जयन्ती की पूर्व संध्या 01 अक्टूबर 2023 को प्रत्येक गाँव एवं शहर में प्रातः 10:00 बजे से एक घण्टे के लिए सभी नागरिकों एवं जनसमुदाय का सामूहिक रूप से स्वच्छता के लिए श्रमदान हेतु आह्वान किया गया है। राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड बंशीधर तिवारी द्वारा इस संबंध में जारी निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि सभी विद्यालयों में 01 अक्टूबर 2023 को छात्र / छात्राओं के साथ प्रभात फेरी निकाली जाए तदुपरान्त विद्यालयों में साफ-सफाई कराई जाए। कार्यक्रम के उपरान्त मिष्ठान वितरण एवं मध्याहन भोजन दिया जाए। साथ ही स्वच्छ सारथी क्लब विकसित कर कार्यक्रम का आयोजन कराया जाय। तथा विद्यालय / कार्यालय परिसर में कूड़ा / प्लास्टिक एकत्रित न हो।

प्लास्टिक का उपयोग न करने पर निरंतर बल दिया जाय। कार्यालय / संस्थानों में भी 10:00 बजे से श्रमदान कर साफ-सफाई की जाये। हमारा स्वच्छ विद्यालय एवं हमारा स्वच्छ कार्यालय का प्रचार-प्रसार किया जाये। 02 अक्टूबर 2023 को महात्मा गाँधी की जयंती के अवसर पर भी निर्धारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाये।

राज्य परियोजना निदेशक तिवारी ने सभी संबंधित अधिकारियों से अपेक्षा की है कि प्रत्येक अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक एवं छात्र-छात्रायें अपने-अपने स्तर से राष्ट्रहित के इस कार्यक्रम में अपेक्षित सहयोग हेतु 01 अक्टूबर 2023 को अपने विद्यालय, विद्यालय के आस-पास, शैक्षिणिक संस्थान, कार्यालय आदि में स्वच्छता से सम्बन्धित श्रमदान में सहभागी अवश्य बने।

विद्यालय स्तर पर किये जाने वाले कार्यक्रम में जनसमुदाय की सहभागिता एवं सहयोग लिया जाये। उक्त कार्यक्रम हेतु विकासखण्ड एवं जनपद स्तर के अधिकारियों से यह भी अपेक्षा है कि विभिन्न स्तरों पर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों की फोटोग्राफ एवं वीडियो आदि भी राज्य स्तर पर साझा किये जाये।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!