Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
मनोरंजन

इंस्टाग्राम पर प्रभास की बाहुबली एंट्री का श्रद्धा कपूर ने किया स्वागत, बताया ऐसा इंसान

मुंबई। बाहुबली सीरीज़ से देश के घर-घर में पहुंचने वाले तेलुगु सुपरस्टार प्रभास कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर भी एंट्री मार चुके हैं और महज़ 10 दिनों में 1.2 मिलियन यानि 12 लाख फॉलोअर्स हासिल करने का रिकॉर्ड भी बना चुके हैं। अब प्रभास की को-एक्टर श्रद्धा कपूर ने उनका इंस्टाग्राम पर स्वागत किया है।

श्रद्धा प्रभास के साथ साहो में फ़ीमेल लीड रोल में हैं, जो इसी साल रिलीज़ होने वाली है। बाहुबली2 के बाद प्रभास की यह मेगा रिलीज़ फ़िल्म होगी, जो तेलुगु के साथ हिंदी में भी रिलीज़ की जाएगी। प्रभास इतने दिनों से इंस्टाग्राम पर थे, मगर श्रद्धा ने आज (27 अप्रैल) को ही उनके स्वागत में पोस्ट क्यों लिखी? दरअसल 28 अप्रैल को बाहुबली 2- द कन्क्लूज़न की रिलीज़ को 2 साल पूरे हो रहे हैं। यह तारीख़ भारतीय सिनेमा में ख़ास महत्व रखती है। 2017 में आयी एसएस राजामौली की इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस को हिलाकर रख दिया था और ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जिसे तोड़ना आसान नहीं होगा।

बाहुबली सीरीज़ के बाद तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास का नाम देश के उन हिस्सों में भी पहुंच गया, जिनका तेलुगु सिनेमा से कोई परिचय नहीं है। आज बाहुबली2 की दूसरी एनिवर्सरी है। प्रभास का इंस्टाग्राम पर वेल्कम करने के लिए इससे बेहतर तारीख़ और क्या हो सकती है। श्रद्धा ने प्रभास की बाहुबली वाली तस्वीर शेयर करके लिखा है- इंस्टाग्राम पर स्वागत है। मैं जितने लोगों से मिली हूं, उनमें सबसे अच्छे और बहुत प्यारे शख़्स।

प्रभास का यह इंस्टाग्राम एकाउंट 18 अप्रैल से एक्टिवेट बताया जा रहा है, हालांकि वैरीफाई अभी हुआ है, जिसके बाद ही श्रद्धा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। प्रभास ने अभी सिर्फ़ एक ही तस्वीर पोस्ट की है। उन्हें कटरीना कैफ़ और बाहुबली को-एक्टर तमन्ना समेत 12 लाख लोग फॉलो कर रहे हैं, मगर प्रभास ने अभी तक किसी को फॉलो नहीं किया है। इससे पहले साहो में विलेन का रोल निभा रहे नील नितिन मुकेश ने भी प्रभास के इंस्टाग्राम एकाउंट पर कमेंट करके स्वागत किया था। साहो की शूटिंग फ़िलहाल मुंबई में चल रही है।

बाहुबली 2- द कन्क्लूज़न ने 40.50 करोड़ की ओपनिंग ली थी और इसके हिंदी वर्ज़न ने 511 करोड़ का कलेक्शन किया था। दुनियाभर में फ़िल्म ने 1800 करोड़ के आस-पास बटोरे थे। बाहुबली 2 जैसी कामयाबी कम ही हिंदी फ़िल्मों ने देखी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!