Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
फिल्म-जगतमनोरंजन

‘द फैमिली मैन’ सीजन 3 की शुरू हुई शूटिंग, श्रीकांत तिवारी बन फिर धूम मचाने को तैयार मनोज बाजपेयी

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 मई 2024, बुधवार, मुम्बई। मनोज बाजपेयी की मोस्ट पॉपुलर सीरीज ‘द फैमिली मैन’ सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सीरीज में से एक है। वहीं दूसरे सीजन के लिए रिन्यू की गई इस सीरीज की स्टार कास्ट को बहुत प्यार मिला है और दर्शक इसके तीसरे पार्ट का लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे जो की अब खत्म हो चुका है। प्राइम वीडियो ने द फैमिली मैन 3 की शूटिंग को लेकर अपडेट शेयर कर दी है। इस सीरीज का तीसरा सीजन जल्द ही रिलीज होने वाला है। डायनेमिक जोड़ी राज और डीके की द फैमिली मैन 3 से एक बार फिर मनोज बाजपेयी श्रीकांत तिवारी बन धमाका करने को तैयार हैं।

मनोज बाजपेयी ने आखिरकार फैमिली मैन 3 की शूटिंग शुरू कर दी है। प्राइम वीडियो ने सोशल मीडिया पर तीसरे सीजन की शूटिंग शुरू होने की घोषणा करते हुए स्टार कास्ट की तस्वीर भी शेयर की है। अपकमिंग सीरीज को राज और डीके की जोड़ी ने अपने बैनर डी2आर फिल्म्स के तहत बनाया है। मनोज बाजपेयी एक बार फिर श्रीकांत तिवारी के दमदार किरदार में नजर आने वाले हैं। अभी तक इसकी रिलीज डेट को लेकर कोई भी अपडेट सामने नहीं आई है।

फैमिली मैन के दोनों सीजन के हिट होने के बाद अब इसका तीसरा सीजन भी जल्द ही रिलीज होने वाला है। वहीं फैमिली मैन 3 को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। फैमिली मैन 3 की शूटिंग की घोषणा करते हुए प्राइम वीडियो ने दो फोटो शेयर की है। पहली तस्वीर में क्लैपिंग बोर्ड दिख रहा है। वहीं, दूसरी फोटो में मनोज बाजपेयी, सुमन कुमार और राज एंड डीके नजर आ रहे हैं।

राज-डीके द्वारा क्रिएटेड और डायरेक्टेड सुमन कुमार और राज एंड डीके द्वारा लिखित मच अवेटेड सीरीज फैमिली मैन के तीसरे सीजन में पूरानी कास्ट वापस दिखाई देने वाली है, जिनमें प्रियामणि (सुचित्रा तिवारी), शारिब हाशमी (जेके तलपड़े), अश्लेषा ठाकुर (धृति तिवारी), वेदांत सिन्हा (अथर्व तिवारी) का नाम शामिल हैं।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *