Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

राहुल गाँधी पर शिवराज सिंह चौहान ने कसा तंज – कहा, “कांग्रेस इधर अपना 136 वां स्थापना दिवस मना रही है और राहुल जी ‘9 2 11’ हो गये”

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 दिसम्बर 2020, सोमवार। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने विदेश दौरे को लेकर हमेशा भारतीय जनता पार्टी के निशाने पर रहते हैं विशेष कर इटली की ट्रिप। अब फिर से कांग्रेस पार्टी की स्‍थापना दिवस पर उन्‍हें मौजूद होना चाहिए था लेकिन वो इटली निकल गए और भाजपा को मौका मिल गया। हमेशा की तरह एक बार फिर मध्‍यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गाँधी को निशाने पर ले लिया है। उन्‍होंने कांग्रेस के स्‍थापना दिवस पर नदारद रहने को लेकर ट्वीट में लिखा, ‘कांग्रेस इधर अपना 136 वां स्थापना दिवस मना रही है और राहुल जी ‘9 2 11’ हो गये’

इससे पहले भी कई बार शिवराज सिंह ने राहुल को आड़े हाथों लिया है। हाल में ही उन्‍होंने सवाल किया था कि राहुल बताएं कि भिंडी कैसे उगाई जाती है, और तो और कुछ दिन पहले एक सार्वजनिक सभा में कहा था कि राहुल को ये तक नहीं पता की गुड़ गन्‍ने से बनता है या मशीन से। कुछ दिनों पहले जबलपुर में भाजपा के किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और उसके नेताओं पर जोरदार हमला किया और कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कानूनों के जरिए किसानों को उनकी उपज का मूल्य तय करने का अधिकार दिया। कानून बनाकर किसानों को सशक्त बनाया है, लेकिन कांग्रेस देश और प्रदेश के किसानों को गुमराह कर उन्हें भड़काने का प्रयास कर रही है। उन्‍होंने राहुल गांधी के बारे में कहा कि वे कभी खेत पर नहीं गए, खाद-बीज को नहीं जाना, लेकिन कानून बनते ही प्रधानमंत्री के खिलाफ किसानों को बरगलाने की कोशिश में लग गए। शिवराज ने राहुल का मजाक उड़ाते हुए पूछा कि वे बताएं बाजरा कैसे उगता है।

अपने व्‍यक्‍तिगत दौरे पर हैं राहुल : वेणुगोपाल

कांग्रेस सोमवार को 136वां स्‍थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर राहुल गांधी ने ट्वीट भी किया है। उन्‍होंने एक वीडियो पोस्‍ट कर लिखा है, ‘देश हित की आवाज़ उठाने के लिए कांग्रेस शुरू से प्रतिबद्ध रही है। आज कांग्रेस के स्थापना दिवस पर, हम सच्चाई और समानता के अपने इस संकल्प को दोहराते हैं। जय हिंद!’ पार्टी के शीर्ष प्रवक्‍ता रणदीप सुरजेवाला ने रविवार को ही इस बात की जानकारी दी थी। उन्‍होंने बताया, कांग्रेस नेता राहुल गांधी कुछ दिनों के लिए अपने व्‍यक्‍तिगत दौरे पर हैं।’ वहीं आज कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा राहुल के बारे में किसी भी सवाल का जवाब देने से बचती दिखाई दीं। स्‍थापना दिवस के मौके पर कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी भी मौजूद नहीं थीं। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, ‘राहुल अपनी नानी से मिलने गए हैं। क्‍या यह गलत है ? हर किसी को व्‍यक्‍तिगत दौरे का अधिकार है। भाजपा निचले स्‍तर की राजनीति पर उतर आई है। वो राहुल गांधी पर हमले कर रही है क्‍योंकि उन्‍हें निशाना बनाना चाहती है। रविवार सुबह राहुल गांधी कतर एयरवेज की उड़ान से इटली के लिए रवाना हुए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!