Breaking News :
>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई>>बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश>>18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश>>अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

“शिवसेना को भाजपा के साथ फिर से रिश्ते की शुरुआत करनी चाहिए”: प्रताप सरनाइक

राज्य में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस सहित महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार के कई नेताओं और मंत्रियों को ईडी की कार्रवाई का सामना करना पड़ा है।

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 जून 2022, बुधवार, ठाणे। महाराष्ट्र में सियासी संकट जारी है। इसी बीच, सत्ताधारी दल शिवसेना के विधायक ने अपनी ही पार्टी को नसीहत दी है। शिवसेना विधायक प्रताप सरनाइक ने कहा कि शिवसेना को भाजपा के साथ फिर से रिश्ते की शुरुआत करनी चाहिए।

विदित रहे कि सरनाइक ठाणे के ओवाला-माजीवाड़ा सीट से विधायक हैं। सरनाइक को मनी लान्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय की जांच का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पिछले साल मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को एक पत्र लिखा था। उन्होंने कहा था, ‘पार्टी को अपने नेताओं को केंद्रीय एजेंसियों द्वारा कार्रवाई से बचाने के लिए भाजपा के साथ मिलकर काम करना चाहिए।’ बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए, सरनाइक ने कहा, ‘मैंने पहले यह विचार रखा था कि शिवसेना को भाजपा के साथ जाना चाहिए।’

ईडी ने हाल ही में नेशनल स्पाट एक्सचेंज लिमिटेड (एनएसईएल) से जुड़े मनी लान्ड्रिंग मामले में सरनाइक की 11 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की थी। राज्य में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस सहित महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार के कई नेताओं और मंत्रियों को ईडी की कार्रवाई का सामना करना पड़ा है।

एकनाथ शिंदे हमारे बहुत अच्छे : संजय राउत

महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे हमारे बहुत अच्छे मित्र हैं। सालों साल से हम एक दूसरे के साथ काम कर रहे हैं। उनके लिए आसान नहीं है पार्टी छोड़ना और हमारे लिए भी आसान नहीं है उनको छोड़ना। मैंने आज सुबह उनसे एक घंटे तक बातचीत की और पार्टी प्रमुख को इस बारे में सूचित कर दिया गया है। संजय राउत ने कहा विधायक एकनाथ शिंदे से बातचीत चल रही है, सब शिवसेना में रहेंगे। हमारी पार्टी एक है और हम लगातार संघर्ष करेंगे। सत्ता जाती है तो जाए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!